Shri Ram Janmbhoomi: पुष्पों व विशेष रोशनी से सजाया राम मंदिर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jan, 2024 10:19 AM

shri ram janmbhoomi

अयोध्या (प.स.) : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केवल 2 दिन शेष रहने के मद्देनजर अयोध्या स्थित राम मंदिर को इस भव्य आयोजन के लिए पुष्पों और विशेष

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (प.स.) : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए केवल 2 दिन शेष रहने के मद्देनजर अयोध्या स्थित राम मंदिर को इस भव्य आयोजन के लिए पुष्पों और विशेष रोशनी से सजाया गया है। सजावट के लिए फूलों के ‘समृद्ध भंडार’ का उपयोग किया गया है। इन फूलों की सुगंध और सुंदरता ने मंदिर की दिव्यता को और बढ़ा दिया है। 

सूत्र ने कहा कि बाहर के हिस्से में रोशनी की सजावट दीया की ‘थीम’ पर आधारित है ताकि इसे पारंपरिक रूप दिया जा सके और मंदिर के अलंकृत तत्वों को उजागर किया जा सके। गर्भ गृह के अंदर पारंपरिक दीये का इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर के भीतर हल्की रोशनी वास्तुशिल्प तत्वों को उजागर करेगी जबकि बाहरी रोशनी शाम के बाद ही चालू की जाएगी। 

अस्थाई मंदिर बंद, पुजारी ने नए मंदिर में किए दर्शन 
सुबह की उत्थान आरती के बाद रामलला के पुजारी संतोष तिवारी राम मंदिर गए। आज अस्थाई मंदिर बंद है और काम भी कुछ कम है। इसलिए वे वक्त निकालकर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। 22 जनवरी के बाद से संतोष नए मंदिर में भगवान का पूजन करेंगे। संतोष 1992 से रामलला के पुजारी हैं। बाबरी विध्वंस के समय भी रामलला की रक्षा में मौजूद थे।

कश्मीर से मुसलमानों ने 2 किलो केसर भेजा विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया, मेरे पास कश्मीर के कुछ मुसलमान भाई आए थे और उन्होंने आनंद व्यक्त किया कि यहां राम लला का मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मज़हब अलग है लेकिन हमारे पुरखे एक हैं। राम हमारे सबसे आदरणीय पूर्वज हैं। उन्होंने मुझे कश्मीर के 2 किलो केसर राम लला की सेवा के लिए भेंट किए। मैं ये केसर इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ अनिल मिश्रा को भेंट कर रहा हूं।

पाकिस्तान के हिंगलाज शक्तिपीठ से अयोध्या पहुंचा जल
पाकिस्तान के शक्तिपीठ से शनिवार को जल अयोध्या पहुंच गया।  हिंगलाज माता मन्दिर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर स्थित एक हिंदू मन्दिर है। यह हिंदू देवी सती को समर्पित इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है। यहां इस देवी को हिंगलाज देवी या हिंगुला देवी भी कहते हैं। इस मंदिर को नानी मंदिर के नामों से भी जाना जाता।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!