Smile please: जहां इज्जत न हो, वहां कभी जाना नहीं

Edited By Updated: 27 May, 2024 07:59 AM

smile please

किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रखना चाहिए। बिना गुरु के कोई उस पार नहीं जा सकता। संतों के सत्य वचनों को सुन, क्योंकि संत वही कहते हैं जो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Smile please:   किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रखना चाहिए। बिना गुरु के कोई उस पार नहीं जा सकता। संतों के सत्य वचनों को सुन, क्योंकि संत वही कहते हैं जो वे प्रत्यक्ष देख चुके हैं। —गुरु नानक देव जी

PunjabKesari Smile please

जब हम एक आत्मा को ऊंचा करते हैं तो उसके द्वारा सारी दुनिया को ऊंचा उठाते हैं, क्योंकि सभी मनुष्य अटूट एकता की लड़ी से पिरोए हुए हैं। जो अपनी आत्मा की महानता को देख पाता है, उसके दुखों का अंत हो जाता है। —स्वामी रामतीर्थ

जो मनुष्य न तो किसी से हार मानता है, न ही किसी को हराना चाहता है, जो किसी से वैर नहीं रखता, किसी को चोट पहुंचाना नहीं चाहता, जो निंदा और प्रशंसा दोनों में सम रहता है, ऐसा मनुष्य सुख-दुख से ऊपर उठ जाता है। —महात्मा विदुर

जीवन एक यात्रा है, मंजिल नहीं है। खुशी, शांति अपने अंदर स्वयं लानी है। हर काम दिल लगा कर करो। शिकायतें करना छोड़ दो। शिकायतें करने वालों की खुशियां और नींद गायब हो जाती हैं। —गुरु महात्रायरा

PunjabKesari Smile please

बचपन में जब मंदिर जाते थे, भीड़ के कारण भगवान के दर्शन नहीं होते थे तो पिता जी अपने कंधे पर बैठा लेते थे। तब यह पता नहीं होता था कि जिन्होंने मुझे कंधे पर उठाया हुआ है, वही हमारे भगवान हैं। पिता ही हमारे जीवन की शान हैं।

मेहनत करने से घबराना नहीं। जहां इज्जत न हो, वहां कभी जाना नहीं। -डॉ. अब्दुल कलाम

अपनी शक्तियों को चूसने वाली बातों से बचें, पछतावे में अपना खून मत सुखाएं। नियम के विरुद्ध कार्य करने वाला अपनी शक्ति का नाश करता है। साफ-सुथरा घर उन्नति का मूल है। सड़ा-गला, बासी खाना खाने से विचार भी घटिया मन में आने लगते हैं। -स्वेट मार्डन

PunjabKesari Smile please

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!