पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने की 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 03:43 PM

three traffic policemen killed in gun attack in pakistan s northwest

पाकिस्तान के टैंक जिले के वजीराबाद इलाके में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने यातायात पुलिस के वाहन पर घात लगाकर हमला किया। गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हुए। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने इलाके की...

Peshawar: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने यातायात पुलिस के एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान से सटे टैंक जिले के वजीराबाद इलाके में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस वाहन पर घात लगाकर हमला किया।

 

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पुलिस वाहन पर गोलीबारी की और फरार हो गए। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि पास में खड़े दो नागरिक घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिसकर्मियों के शव और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!