Kundli Tv- पूजन में उपयोग की गई ये चीज़ देगी दोगुना लाभ

Edited By Jyoti,Updated: 03 Jul, 2018 04:03 PM

special mantra of tulsi pujan

आज के समय में तुलसी हर किसी की घर में देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। तुलसी को वृंदा देवी के नाम से भी जाना जाता है। हर धार्मिक कार्य में इसका उपयोग किया जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
आज के समय में तुलसी हर किसी की घर में देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। तुलसी को वृंदा देवी के नाम से भी जाना जाता है। हर धार्मिक कार्य में इसका उपयोग किया जाता है। इसे घर में रखने से वातावरण पूरी तरह पवित्र और कीटाणुओं से मुक्त रहता है। इसके साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा भी घर पर बनी रहती है। मान्यता है कि प्रतिदिन वृंदा माता के दर्शन करने से पापों का नाश होता हैं और पूजन करने से मोक्ष की प्रप्ति होती है। भगवान हरि को भोग लगाने के लिए भी तुलसी डालना अवश्यक होता है क्योकि बिना तुलसी भगवान भोग स्वीकार नहीं करते। तो आइए जानते हैं कि पूजन करने से पहले किन मंत्रों का जाप करना जरुरी होता है। जिससे पूजा का दोगुना फल मिलता है। 

PunjabKesari
पूजा करने के लिए मंत्र- 
श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। 
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमनः प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। 
तुलसी भूर्महालक्ष्मीः पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

PunjabKesari
जल देते समय मंत्र-
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।। 

PunjabKesari
तुलसी चयन (तोड़ने) करने से पहले मंत्र-
ॐ सुभद्राय नमः
ॐ सुप्रभाय नमः 

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी 
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां।। 

PunjabKesari
वृंदा माता की स्तुति-
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः 
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
Kundli Tv- अगर घर में पैसा नहीं रुक रहा, तो लक्ष्मी पूजन में न करें इनका इस्तेमाल (देखें VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!