Kundli Tv- ज्यादा पैसा पाने के लिए अपनाएं ये टोटका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Sep, 2018 06:34 AM

special upay to earn more money

रविवार दिनांक 16.09.18 को भाद्रपद शुक्ल सप्तमी पर भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार पर सप्तमी तिथि के संयोग से भानु सप्तमी विशेष पर्व का सृजन होता है। सनातन संस्कृति व पौराणिक ग्रंथों में भानु सप्तमी को अत्यधिक शुभ कहा गया है। इस दिन सूर्यदेव...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
रविवार दिनांक 16.09.18 को भाद्रपद शुक्ल सप्तमी पर भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार पर सप्तमी तिथि के संयोग से भानु सप्तमी विशेष पर्व का सृजन होता है। सनातन संस्कृति व पौराणिक ग्रंथों में भानु सप्तमी को अत्यधिक शुभ कहा गया है। इस दिन सूर्यदेव के निमित्त व्रत, उपासना व उपाय करने से अत्यधिक पुण्य प्राप्त होता है। पौराणिक मतानुसार भानु सप्तमी भी सूर्य-ग्रहण के समान प्रभावकारी है। इसमें जाप, दान, व्रत व उपाय करने पर उसका सूर्य ग्रहण की तरह अनंत गुणा फल मिलता है। सूर्य प्रत्यक्ष देवता हैं। इनकी अर्चना से मनुष्य को सब रोगों से छुटकारा मिलता है। इस दिन विशेषकर तांबे के लोटे में जल, रोली, अक्षत, इत्र, गुड़ व शहद डालकर सूर्य देव को तीन बार अर्घ्य देने का विधान है व सात लाल फल चढ़ाकर दान करने की मान्यता है। जिससे नेत्रों की ज्योति में वृद्धि होती है, व्यक्ति का तेज, प्रतिष्ठा, विद्या, वैभव प्राप्त होता है। भानु सप्तमी के विशेष पूजन, व्रत व उपाय से गरीबी दूर होती है, पराक्रम में वृद्धि होती है व आय में आ रही परेशानी ठीक होती है।

PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: प्रातःकाल सूर्य देव का विधिवत पूजन करें। सिंदूर मिले तेल से दीप करें, अगरबत्ती की धूप करें, लाल चंदन चढ़ाएं। लाल फूल चढ़ाएं। सेब का फलाहार चढ़ाएं। बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। रुद्राक्ष की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन उपरांत फलाहार करें व भोग गरीबों में बांट दें।

पूजन मुहूर्त: प्रातः 08:30 to से प्रातः 09:30 तक।
पूजन मंत्र: ॐ श्रीं हिरण्यगर्भाय नमः॥
PunjabKesari
स्पेशल टोटके: 
पराक्रम में वृद्धि के लिए: सूर्य देव पर चढ़ी रोली से कंधे पर तिलक करें।

आय में आ रही परेशानी से मुक्ति के लिए: सूर्य देव पर चढ़े जल से आंखें धोएं।

गरीबी दूर करने के लिए: सूर्यदेव पर चढ़े 12 जायफल तिजोरी में रखें। 

उपाय चमत्कार: 
गुड हेल्थ के लिए: सूर्यदेव पर चढ़े लाल चंदन से मस्तक पर तिलक करें।

गुडलक के लिए: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।  

विवाद टालने के लिए: पानी में गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

नुकसान से बचने के लिए: सूर्यदेव पर 12 लाल फूलों की पत्तियां चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: सूर्यदेव पर चढ़े आलता से कलाई पर टीका करें। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: सूर्यदेव पर चढ़ा अशोक का पत्ता टेक्स्टबुक के बीच में रखें। 

बिज़नेस में सफलता के लिए: सूर्यदेव पर चढ़ा 1रु का सिक्का गल्ले में रखें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: सूर्यदेव पर चढ़े जल में रोली मिलाकर घर में छिड़काव करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: शहद मिले जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति सूर्य देव पर शक्कर मिले जल से अर्घ्य दें।
PunjabKesari

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
Kundli Tv- किसी को करने जा रहे हैं PROPOSE तो उससे पहले ये देखें ( देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!