Srimad Bhagavad Gita: गुजरात में कक्षा 6 से 12 में पढ़ाई जाएगी भगवद् गीता

Edited By Updated: 18 Mar, 2022 09:48 AM

srimad bhagavad gita

गुजरात सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से राज्य भर में भगवद् गीता कक्षा 6 से 12 के लिए स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से राज्य भर में भगवद् गीता कक्षा 6 से 12 के लिए स्कूल पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। 

शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने शिक्षा विभाग के लिए बजट आबंटन पर चर्चा के दौरान विधानसभा में यह घोषणा की। भगवद् गीता में निहित मूल्यों और सिद्धांतों को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय केंद्र की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप है जो आधुनिक और प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान प्रणालियों की शुरूआत की वकालत करती है ताकि छात्र भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति पर गर्व महसूस करते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!