Stock Market Astrology: कर्क में बनेगी गुरु और शुक्र की युति, बाजार में रहेगा उतार-चढ़ाव

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 01:30 PM

stock market astrology

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकिल में इस सप्ताह 8 जून को शुक्र राशि बदल कर कर्क राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ युति करेंगे। इससे पहले 1.39 बजे सूर्य मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 11 जून को 11.30 बजे बुध का गोचर पुनर्वसु...

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकिल में इस सप्ताह 8 जून को शुक्र राशि बदल कर कर्क राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ युति करेंगे। इससे पहले 1.39 बजे सूर्य मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 11 जून को 11.30 बजे बुध का गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होगा और शुक्र 2.11 बजे पुष्य नक्षत्र में आ जाएंगे। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव के बने रहने की तरफ इशारा करती है। हालांकि 11 जून के बाद बाजार में रिकवरी आ सकती है लेकिन इसके बावजूद बाजार में एकतरफा हैवी पोजीशन बनाना जोखिम भरा हो सकता है। 

8 जून को बाजार खुलने पर चन्द्रमा गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में कुंभ राशि में राहु-केतु के मध्य गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत नेगेटिव रह सकती है। सुबह बाजार खुलने से पहले 9.09 बजे चन्द्रमा का नक्षत्र बदलेगा और चन्द्रमा गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। दोपहर 1.39 बजे सूर्य मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह बाजार का रुख पलटने वाला हो सकता है और सुबह की गिरावट दूसरे हॉफ में थम सकती है और बाजार में कुछ हद तक पॉजिटिविटी देखने को मिल सकती है। इस दिन बैंकिंग और एन.बी.एफ.सी. शेयरों पर खास ध्यान रखें, यहां खरीद देखने को मिल सकती है। 

9 जून को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे लेकिन बाजार खुलने के 19 मिनट बाद चन्द्रमा शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे और शनि के ऊपर से मीन राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार खुलने के 20 मिनट बाद बाजार का रुख देख कर ही ट्रेड लेने की रणनीति होनी चाहिए। इस दिन बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव देखने को मिल सकता है। इस दिन मैटल शेयरों पर खास फोकस रहेगा।
 
10 जून को चन्द्रमा का गोचर सुबह शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में मीन राशि में होगा और बाजार खुलने के 6 मिनट के भीतर 9.21 पर चन्द्रमा बुध के रेवती नक्षत्र में आ जाएंगे। चन्द्रमा का बुध के नक्षत्र में आना बाजार को नई दिशा देने वाला हो सकता है। इस दिन बाजार खुलने के बाद इंतजार के बाद ही पोजीशन लेनी चाहिए। बाजार में इस दिन सामान्य कारोबार होगा और बैंकिंग और आई.टी. सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

11 जून को चन्द्रमा का गोचर मेष राशि में अश्वनी नक्षत्र में मंगल के साथ होगा। मंगल चन्द्रमा का साथ आना बाजार के लिए पॉजिटिव ओपनिंग दे सकता है। इस दिन 1.52 पर चन्द्रमा अश्वनी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेगा, लिहाजा बाजार में इस समय के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दिन आई.टी. सैक्टर के अलावा मैडिकल और डिफैन्स शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

12 जून को चन्द्रमा का गोचर शुक्र के भरणी नक्षत्र में होगा और चन्द्रमा 11.55 बजे भरणी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे। चन्द्रमा इस दौरान मंगल के साथ मेष राशि में रहेंगे, लिहाजा बाजार का रुख पॉजिटिव रह सकता है। इस दौरान हमें लार्ज कैप बैंकों के अलावा न्यूटी लग्जरी और एंटरटेनमैंट सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!