Stock Market Astrology: सूर्य और बुध का नक्षत्र परिवर्तन, ऊपरी स्तरों से दबाव में आ सकता है बाजार

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 11:05 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: 9 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद 11 अक्तूबर को सूर्य नक्षत्र बदल कर मंगल के चित्रा नक्षत्र में आ गए हैं। जबकि 12 अक्तूबर को शाम 6.48 बजे बुध गुरु के विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस सप्ताह चन्द्रमा का गोचर तुला,वृश्चिक और...

Stock Market Astrology: 9 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद 11 अक्तूबर को सूर्य नक्षत्र बदल कर मंगल के चित्रा नक्षत्र में आ गए हैं। जबकि 12 अक्तूबर को शाम 6.48 बजे बुध गुरु के विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस सप्ताह चन्द्रमा का गोचर तुला,वृश्चिक और धनु राशि में होगा, कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार में छोटी अवधि के लिए सेंटीमेंट पॉजिटिव होने की तरफ इशारा कर रही है लेकिन ऊपरी स्तरों पर बाजार में दबाव बना रह सकता है।  

12 अक्तूबर को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा तुला राशि में राहु के स्वाति नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह 11.08 बजे चन्द्रमा स्वाति नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार की चाल बदल सकती है लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजिशन पर खास ध्यान रखें। इस दिन हमें लिकर कंपनियों के शेयरों के अलावा डिफेन्स, फार्मा, आईटी, ऑयल और एयरलाइंस से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

13 अक्तूबर को बाजार खुलने पर चन्द्रमा तुला राशि में गुरु के विशाखा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। दोपहर करीब 12.43 बजे चन्द्रमा विशाखा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार की चाल बदल सकती है लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजिशन पर खास ध्यान रखें। इस दिन बैंकिंग, एनबीएफसी और कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

14 अक्तूबर को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा वृश्चिक राशि में शनि के अनुराधा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 2.49 बजे चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार की चाल बदल सकती है। इस दिन हमें मेटल, इंफ्रास्ट्रक्चर और मशीन टूल्स से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

15 अक्तूबर को बाजार खुलने पर चन्द्रमा वृश्चिक राशि में बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार में रिकवरी का रुख देखने को मिल सकता है। सुबह करीब 10.41 बजे चन्द्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बाजार की चाल बदल सकती है। इस दिन हमें मैटल, आईटी, बैंकिंग और एनबीएफसी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

16 अक्तूबर को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा धनु राशि में केतु के मूल नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 1.31 बजे चन्द्रमा मूल नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। बाजार खुलने पर फोमो का शिकार होने से बचें और दूसरे हॉफ में चरण परिवर्तन के बाद बाजार की दिशा स्पष्ट होने पर ही कोई फैसला लें। इस दिन हमें आईटी, कम्युनिकेशन और कैमिकल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!