नवरात्रि के रंग में रंगे न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी; मंदिर में लिया आशीर्वाद, गले में दुपट्टा डाल जमकर किया गरबा(Video)

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 07:30 PM

mamdani perform garba with indian community at new york navratri

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी नवरात्रि के दौरान भारतीय समुदाय के साथ गरबा करते नजर आए। उनके मंदिर में पुजारी से आशीर्वाद लेने का वीडियो भी सामने आया है। ममदानी ने एक्स पर हिंदू त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए दुर्गा पूजा, दशहरा और नवरात्रि...

New York: नवरात्रि के रंग में रंगे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी का एक अलग अंदाज सामने आया है। ममदानी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ गरबा करते नजर आए। इतना ही नहीं, वह मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने पुजारी से आशीर्वाद लिया। उनके गरबा खेलने और मंदिर में पूजा-अर्चना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। ममदानी के इस अंदाज को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के साथ उनके जुड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में ममदानी गले में दुपट्टा डाले गरबा की धुन पर कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास मौजूद लोग भी नवरात्रि के उत्सव में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

 

New York City Mayor Zohran Mamdani joined a community Garba performance in New York during Navratri celebrations #NewYork #Mamdani #Garba #wion https://t.co/IXafQjm3Bf

— WION (@WIONews) October 21, 2026

ममदानी ने लोगों के साथ गरबा के कदम मिलाए और उत्सव में हिस्सा लिया। उनका एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो में ममदानी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ नवरात्रि मनाते नजर आते हैं। ममदानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर हिंदू समुदाय को नवरात्रि और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि इस सप्ताह हिंदू समुदाय देवी दुर्गा की आराधना और उत्सव मना रहा है। उन्होंने गरबा, सिंदूर खेला, बड़ों से आशीर्वाद लेने और घरों में गोलू सजाने जैसी परंपराओं का उल्लेख किया।

 

ममदानी ने कामना की कि चाहे कोई परिवार इस पर्व को दुर्गा पूजा, दशहरा या नवरात्रि के नाम से मनाता हो, यह अवसर सभी के जीवन में आत्ममंथन और नई शुरुआत लेकर आए। न्यूयॉर्क सहित अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में भारतीय समुदाय के लोग नवरात्रि, दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों को उत्साह के साथ मनाते हैं। इन अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा और सामुदायिक आयोजन किए जाते हैं। ममदानी के गरबा खेलने और मंदिर में आशीर्वाद लेने के वीडियो ने इस उत्सव को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!