Tarot Card Rashifal (11th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Feb, 2021 07:48 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आर्थिक पक्ष को मजबूती देने वाला रहेगा। पारिवारिक पक्ष से भी स्थितियां सामान्य रहेंगी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आर्थिक पक्ष को मजबूती देने वाला रहेगा। पारिवारिक पक्ष से भी स्थितियां सामान्य रहेंगी। किसी प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है। कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- मां सरस्वती के मंत्रों का उच्चारण करें।

वृष- आज का दिन आपके घर किसी मेहमान के आने का संकेत है ।  मान-सम्मान में थोड़ी कमी आने की संभावना है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। मानसिक परेशानी हो सकती है।
उपाय- सफेद गाय को गुड़ डालें।

मिथुन- आज का दिन सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक पक्ष से लाभ मिलेगा। जॉब से संबंधित समस्या हल होगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह का विवाद न करें।
उपाय- अपने किसी मित्र को फूल उपहार में दें।

कर्क- आज का दिन आर्थिक पक्ष में मजबूती लेकर आएगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं। नौकरों से संबंधित थोड़ी परेशानी हो सकती है। अपने वाहन का खास ध्यान रखें। जॉब में कोई छोटी-मोटी समस्या आ सकती है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जलेबी खिलाएं।

सिंह- आज का दिन किसी विशेष आयोजन पर जाना हो सकता है। आर्थिक पक्ष थोड़ा चिंताजनक रहेगा। धन उधार देने से बचें। पिता के साथ किसी अच्छी प्लानिंग को अंजाम दे सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
उपाय- अपने घर के किसी वृद्ध व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

कन्या- व्यापारिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर किसी प्लानिंग पर विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधित चल रहे विवाद में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र की सहायता लें।
उपाय- त्रिचोली बनाकर काले कीड़ों को डालें।

तुला- आज का दिन किसी खास महिला मित्र से लाभ मिलेगा। कहीं घुमने का मन बना रहे हैं तो धन खर्च अधिक हो सकता है। अकारण किसी बात की चिंता लगी रहेगी। कार्य स्थान पर आपको प्रोत्साहन मिलेगा।
उपाय- विधवाओं को नारियल का तेल दान करें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके स्वभाव में नरमी बनाए रखने की अवश्यकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर कोई विशेष निर्णय लेंगे। प्रॉपर्टी के जरीए धन आने की संभावना है।
उपाय- पीले मीठे चावल बनाकर अपने इष्ट को चढ़ाएं।

धनु- आज का दिन व्यवसाय में निवेश के लिए अच्छा रहेगा। संध्याकाल के बाद घर से न निकलें। किसी अप्रिय घटना के होने की संभावना है। कार्यस्थान पर किसी अपने मित्र से ही परेशानी हो सकती है।
उपाय- भंगी को सरसों का तेल दान करें।

मकर- आज का दिन जीवन में कोई बड़ निर्णय लिया जा सकता है। आपके फैसलों में परिवार का साथ मिलेगा। धन आगमन के शुभ संकेत हैं। वर्क प्लेस पर अपनी क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।
उपाय- चॉकलेट का दान करें।

कुंभ- आज का दिन किसी मित्र के साथ घुमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। किसी लग्जरी चीज पर पैसा खर्च करने की संभावना है। धन का व्यय सोच-समझ कर करें।
उपाय- भगवान शिव के नामों का भजन करें।

मीन- आज आपको विशेष रुप से वाहन खरीदने संबंधी कोई सूचना मिल सकती है। घर में किसी प्रकार का छोटा सा आयोजन हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।
उपाय- पीले नींबू दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!