Tarot Card Rashifal (23rd March 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Mar, 2021 07:24 AM

tarot card rashifal

मेष- आज के दिन परिवार में किसी संत या महापुरुष का आगमन हो सकता है। जिससे घर में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन परिवार में किसी संत या महापुरुष का आगमन हो सकता है। जिससे घर में सकारात्मकता बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम जल्दी ही पूरे होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
उपाय- गुड़ से बना हलवा दान करें।

वृषभ- आज का दिन किसी भूमि से क्रय-विक्रय संबंधी योजना बन सकती है। धन निवेश के प्रति जल्दबाजी न करें। कईं महत्वपूर्ण निर्णय समय पर टाल देना ही अच्छा रहता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। 
उपाय- अनार दान करें।

मिथुन- आज का दिन प्रतियोगिता में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में दिन सामान्य व्यतीत होगा। नौकरीपेशा के लिए व्यापार की कोई ऑफर हाथ लग सकती है। 
उपाय- मेंहदी महालक्ष्मी को चढ़ाएं।

कर्क- आज का दिन वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लेकर आएगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में आपके विरोधी आप पर हावी होंगे। प्रेम से जुड़े किसी प्रस्ताव में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा।
उपाय- नीले रंग के कंचे जमीन में दबाएं।

सिंह- व्यापार में आर्थिक संकट आ सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में मतभेद होने के कारण माता-पिता को परेशानी हो सकती है। आपको विशेष तालमेल बनाकर रखना चाहिए। 
उपाय- नेत्रहीन को भोजन करवाएं।

कन्या- आपकी रुची कलात्मक वस्तुओं में अधिक रहेगी। घर की साज-सज्जा में धन खर्च होगा। नौकरी में अनावश्यक परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। व्यापार में धन अभाव ज्यादा चिंताजनक स्थिति लेकर आएगा।
उपाय- छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें।

तुला- आज का दिन मन किसी चिंता के कारण शांत रह सकता है। आपकी मेहनत और परिश्रम बेहतरीन परिणाम देंगे। आय में वृद्धि के लिए किसी नए काम की योजना बन सकती है। 
उपाय- बिल्लियों को दूध पिलाएं।

वृश्चिक- आज का दिन विवाह का प्रस्ताव आने के योग बन रहे हैं। अवैध या अनैतिक प्रकार से धन कमाने से बचना चाहिए। राजदण्ड का भय बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने की लालसा बनी रहेगी। 
उपाय- कांच के कटोरे में चीनी भरकर किसी जरूरतमंद को दें।

धनु- आज का दिन किसी कीमती वस्तु पर पैसा खर्च होने की संभावना है। धन निवेश के अच्छे योग हैं। व्यापार से जुड़ी किसी मुश्किल से निकलेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों के लिए आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं।
उपाय- आंवला पूजन करें।

मकर- आज के दिन किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। व्यापार में धन लाभ और निवेश दोनों की स्थितियां बन रही हैं। जीवन से जुड़ी कोई बड़ी योजना सफलता के शिखर पर पहुंचेगी। 
उपाय- पैरों के अंगूठे में चांदी का छल्ला धारण करें। 

कुंभ- आज का दिन किसी व्यक्ति विशेष से धन लाभ होगा। धन की प्राप्ति के बावजूद बेवजह धन खर्च होगा। भवन निर्माण संबंधी कामों में रुकावट आ सकती है। शारीरिक कष्ट मिलने की भी संभावना है। 
उपाय- शहद दान करें।

मीन- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी में मधुरता लेकर आने से कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी।
उपाय- सांड को गुड़ डालें।


नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!