Tarot Card Rashifal (2nd April 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Apr, 2021 09:19 AM

tarot card rashifal

मेष: वाहन के क्रय-विक्रय की प्रक्रिया सावधानी से करें। धन लाभ होगा। घर में कोई खुशी आएगी। मन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: वाहन के क्रय-विक्रय की प्रक्रिया सावधानी से करें। धन लाभ होगा। घर में कोई खुशी आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। माता का विशेष सहयोग करें।
उपाय: मुर्गे को मक्की खिलाएं।

वृष: दिन थोड़ा भागदौड़ भरा हो सकता है लेकिन आज की हुई मेहनत आपको आने वाले समय में अच्छे परिणाम देगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धर पर कोई मेहमान आ सकता है।
उपाय: हरी चूड़ियां छोटी कन्याओं को पहनाएं।

मिथुन: आज कई प्रकार के विवाद आपको घेरे रह सकते हैं। मन को कुंठित न करें। समय से हर परेशानी का समाधान निकलेगा। आप किसी बड़े की आर्थिक सहायता ले सकते हैं। 
उपाय: सफेद रंग का रेशमी धागा अपनी कलाई पर पहनें।

कर्क: इस समय आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर होना चाहिए। आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे, जिससे भविष्य में राहत मिलेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी धन खर्च करवाएगी। 
उपाय: कनक धारा स्तोत्र का जाप करें।

सिंह: किसी व्यक्तिगत कारण से आपका काम प्रभावित न हो इसलिए समय ओर लोगों के बीच तालमेल रखें। पैसों से जुड़े राज़ हर किसी से न शेयर करें। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। 
उपाय: धूप में नंगे सिर न निकलें।

कन्या: जॉब के रास्ते आपके लिए खुले हैं, आप को केवल सही दिशा में मेहनत करनी है। एक से अधिक साधनों से ही धन संचय किया जा सकता। 
उपाय: खाने का पहला ग्रास अग्नि में डालें।

तुला: स्वर्ण से जुड़े पैसों के निवेश में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य आज आपका ज़्यादा साथ देगा। व्यापार में कोई बदलाव कर सकतें हैं। 
उपाय: कपड़ों में इत्र लगाकर निकलें।

वृश्चिक: विदेश से जुड़े मामलों में अभी देर हो सकती है। आपकी लंबी यात्रा की प्लांनिंग कैंसिल होने की संभावना है। मन को स्थिर रखते हुए किसी बात का तनाव न लें। पैसे के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। 
उपाय: बकरे को रोटी डालें।

धनु: आज आपका मन घर से बाहर जाने को कर सकता है। घर में किसी अपने के साथ थोड़ी बहस हो सकती है। स्वभाव में शीतलता लाएं। विद्यार्थियों को नए शिक्षा के अवसर मिलेंगे। 
उपाय: कीकर की दातुन करें।

मकर: कार्यस्थल में आपको अपने किसी बॉस का प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार में अचानक से तेज़ी आएगी। रूप प्रसाधन के व्यापार से लाभ होगा। 
उपाय: पीला हलवा बांटें।

कुंभ: पैसे की आवक के लिए व्यापार में अधिक निवेश करना पड़ सकता है। आपकी किसी कीमती वस्तु के बिगड़ने की आशंका है। परिवार में किसी को खुशखबरी मिलेगी। मेडिटेशन अवश्य किया करें। 
उपाय: सुरमा दान करें।

मीन: विवाह के कार्यों में और खरीदारी में समय ओर धन दोनों खर्च होगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। किसी विश्वासपात्र को धन की जिम्मेदारी सौंप दें।
उपाय: हल्दी डालकर स्नान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!