Tarot Card Rashifal (8th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 May, 2021 02:19 AM

tarot card rashifal

मेष: आध्यात्मिक कार्यों की शुरुआत के लिए उपयुक्त समय है। जीवन में चल रहे पारिवारिक कलेश बढ़

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आध्यात्मिक कार्यों की शुरुआत के लिए उपयुक्त समय है। जीवन में चल रहे पारिवारिक कलेश बढ़ सकते हैं। धन की आवक सामान्य रहेगी। व्यापार में उत्पाद थम सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की बात आगे बढ़ सकती है।
उपाय: मां काली को पान चढ़ाएं।

वृष: समय का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करें। नौकरी पाने की कामना जल्द ही पूरी होगी। सरकारी कार्यों में असफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आजीविका के स्रोत बढ़ाएं। किसी करीबी रिश्तेदार से सम्पर्क बढ़ेगा।
उपाय: इत्र किसी सुहागिन स्त्री को दान करें।

मिथुन: घर के सदस्यों को अधिक महत्व दें। परायों पर धन या समय व्यर्थ करना नुकसान देगा। व्यापार में कुछ समय के लिए ठहराव आ सकता है। स्वास्थ्य में गम्भीर स्थिति बन सकती है। किसी से धन प्राप्ति के भी चांसेस हैं।
उपाय: नील मिट्टी की कुज्जी में भर कर दबाएं।

कर्क: छोटी-मोटी बातों को मन पर न लगाएं। घर में इसके कारण विवाद हो सकता है। रूपए का लेन-देन अभी थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। ज़रूरत से अधिक किसी पर विश्वास न करें। रुतबा बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्यों में भाग लें।
उपाय: हरे रंग से परहेज़ करें।

सिंह: घर जोड़ने वाले सभी सार्थक प्रयास करें। आवेश में लिए निर्णय हमेशा हानि पहुंचाते हैं। किसी प्रकार की टैक्स की चोरी या अनैतिक कार्य करने से परहेज़ करें अथवा भविष्य में नुकसान हो सकता है।
उपाय: मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करें।

कन्या: मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होती रहेगी। कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। धन को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। प्रेयसी से मिलन होने में विलम्ब होगा। घर के कामों को समय पर ख़त्म करें।
उपाय: सरसों का दान करें।

तुला: प्रेम विवाह में सफ़लता मिलेगी। जीवन में किसी बड़े परिवर्तन के आने के योग हैं। अपने आप को समय के हिसाब से ढालने की चेष्ठा करें। धन अर्जन सामान्य रहेगा। शुभचिंतकों का साथ मिलेगा।
उपाय: कटहल का दान किसी ब्राह्मण को करें।

वृश्चिक: सहानुभूति के कुछ शब्द अपनों से कहने पर बहुत सी बातें सुधर सकती हैं। कभी भी ऐसा कार्य न करें, जिससे समाज में निंदा या हास्य का पात्र बनना पड़े। व्यापार में लाभ होता दिख रहा है।
उपाय: लाल अनार छोटे बच्चों को दान करें।

धनु: सरकारी काम अचानक से बिगड़ते दिख सकते हैं। समय से पहले किसी निर्णय की अपेक्षा न करें। व्यवसाय में किसी बिचौलिए के आने से काम बिगड़ सकता है। धन का निवेश सोच-समझ कर करें।
उपाय: कुछ मुट्ठी चीनी को लाल रंग करके छत पर बिखेर दें।

मकर: संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी। प्रेम सम्बन्ध और भी प्रखर होंगे। शत्रु क्रियाशील हो सकते हैं। अकेले यात्रा के समय सजग रहें। माता के स्वस्थ्य में गिरावट आ सकती है। अपनी दिनचर्या में कुछ समय अध्यात्म के लिए ज़रूर निकालें।
उपाय: विधवा स्त्रियों को साबुन दान करें।

कुंभ: मेहमानों के आगमन की सूचना मिलेगी। घर के कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। टेक्नोलॉजी से जुड़े रहके अपने जीवन को सहज बनाया जा सकता है। व्यापार में नवीनीकरण लाने की ज़रूरत है।
उपाय: रुद्राष्टकम का पाठ संध्या के समय करें।

मीन: कामकाज की चिंता बनी रहेगी। दिन की शुरुआत में किसी धार्मिक काम पर मंत्रना हो सकती है। किसी आयोजन को आयोजित करने में फाइनेंस की व्यवस्था करने में समय बीतेगा। सरकारी सहायता मिलने के अच्छे योग हैं।
उपाय: शाकाहार का सेवन करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!