Tarot Card Rashifal ( 29th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Jul, 2021 07:41 AM

tarot card rashifal

मेष: कॅरियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

मेष: कॅरियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।
उपाय: लाल कनेर शिव जी को चढ़ाएं।

वृषभ: कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य लेने के बाद ही निर्णय करें। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।
उपाय: धतूरा शिव जी को चढ़ाएं।

मिथुन: यश कीर्ति में वृद्दि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे। व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
उपाय: पान के पत्ते शिवजी को चढ़ाएं।

कर्क: समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगो में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
उपाय: शंकर जी को दूध चढ़ाएं।

सिंह: समय रहते काम पूरे करें। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
उपाय: शिवजी को गेंदे के फूल की माला चढ़ाएं।
 
कन्या: आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। पारिवारिक क्लेश होगा।
उपाय: भोलेनाथ जी पर बिल्वपत्र 11 की संख्या में चढ़ाएं।

तुला: समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे।
उपाय: शिव शंकर जी के आगे कपूर की ज्योति जलाएं।

वृश्चिक: कार्य विस्तार के योग हैं। अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।
उपाय: शंकर भगवान पर शहद अर्पित करें।

धनु : कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पारिवारिक उलझन समाप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा
उपाय: शिव जी पर जनेऊ अर्पित करें।

मकर : कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद-विवाद संभव है। किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है।
उपाय: शिव जी को अक्षत अर्पित करें।

कुंभ: आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा लगेगा।
उपाय: शिवलिंग पर गुड़ चढ़ाएं।
 
मीन: सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती।
उपाय: नाग केसर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!