Tarot Card Rashifal (7th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Sep, 2021 09:44 AM

tarot card rashifal

​​​​​​​मेष: शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें काम बिगड़ सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। चोरी आदि से बचें। किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है।
शुभ अंक: 3

वृष: क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं। आज राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे।
शुभ अंक: 9

मिथुन: कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में ले कर चलें। अचानक सामने आए बड़े खर्चों से आर्थिक संकट सम्भव है। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।
शुभ अंक: 4

कर्क: संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 1

सिंह: साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
शुभ अंक: 2

कन्या: सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ़-सफ़ाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण ख़राब न करें।
शुभ अंक: 8

तुला: अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित रह जाएंगे। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।
शुभ अंक: 7

वृश्चिक: अपनी समझदारी से रुके कार्यों को पूरा करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
शुभ अंक: 3

धनु: राजकीय बाधा दूर होगी। कई दिनों से रुके कार्य आज पूरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। विवाद न करें।
शुभ अंक: 2

मकर: अपने वाक्चतुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। निवेश में हानि संभव है। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
शुभ अंक: 7

कुंभ: राजकीय सहयोग के बीच व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें।
शुभ अंक: 8

मीन: व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ अंक: 5

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!