Edited By Niyati Bhandari, Updated: 24 Mar, 2022 08:49 AM

मेष : आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष : आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है, उसके साथ बिज़नेस सम्बन्धित परेशानियां शेयर करेंगे। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा।
वृष: साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।
मिथुन : आज स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे। काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए।
कर्क : आपको किसी भी तरह का तनाव लेने से बचना चाहिए। अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। आज किसी भी तरह के भय से दूर रहेंगे।
सिंह: आज सारा दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। टीचरों के लिए दिन खास रहने वाला है। आज कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा बना रहेगा।
कन्या: आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी की बर्थ डे पार्टी का आनंद उठायेंगे। जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी।
तुला: आज खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक: प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। किस्मत साथ देगी। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे।
धनु: आज परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा।
मकर: पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं। आप दूसरों की समस्याओं से थोड़े भावुक हो सकते हैं। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है।
कुंभ: आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा।
मीन: आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आयेगी।
नीलम
8847472411