Tarot Card Rashifal (9th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Mar, 2022 02:12 PM

tarot card rashifal

मेष: आज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज पूरा हो जायेगा। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

वृष: कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे।

मिथुन: आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। जरूरी काम में दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कर्क: जियोग्राफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं।

सिंह: आज अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी।

कन्या: आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला: आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। कामकाज ज्यादा होने से आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिये दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक: किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। बहुत से लोग मददगार साबित होंगे। अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे फायदा होगा। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु: आज पहले किए गए किसी काम से फायदा होगा। कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिल सकता है। आज किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी।

मकर: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से कोई प्लानिंग सफल होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।

कुंभ: आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे। व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिससे पूरा फायदा मिलेगा।

मीन: काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

नीलम
8847472411

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!