Tarot Card Rashifal (26th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Sep, 2022 09:24 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिक जिम्मेदारियां मिलने के आसार हैं। अनाज के व्यवसाय में निवेश करना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिक जिम्मेदारियां मिलने के आसार हैं। अनाज के व्यवसाय में निवेश करना लाभकारी रहेगा। आपके निर्णय को सराहा जाएगा। महिलाओं को व्यस्त रहने की वजह से थकान महसूस होगी। कुंवारों के लिए शादी के अच्छे रिश्ते आएंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष- आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नए रिश्ते जुड़ने वाले हैं। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। निजी जीवन में चल रहे तनाव को खत्म कर खुशहाली भरा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन- सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात कहना चाह रहे हैं, उसे कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्य राजनितिक संबंधों से पूरे होंगे। नए दोस्त बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। समय पर निर्णय लेंगे तभी जीवन में सफल हो पाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन घर के टोने-टोटके करने से बचें।

कर्क- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, वे किसी अनुभवी से राय लेकर ही कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह- आज दिन कुछ-कुछ तनावग्रस्त रह सकता है। काम ज्यादा होने के कारण प्रैशर फील करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उनसे बात करेंगे। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे जातकों की शादी के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन बाहर के खाने से परहेज रखें।

कन्या- आज का दिन आपके पक्ष में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा तैयार करेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी, लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार के साथ मिलकर शॉपिंग पर जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता मिलेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। फैमिली के भविष्य को लेकर बड़ी रकम निवेश करने की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक- दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से सभी काम पूरे होंगे। व्यापारियों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले समाप्त होते दिखेंगे। परिवार में कुंवारों की शादी की बात चलेगी। पुरानी से पुरानी बीमारी में राहत मिलेगी।  

धनु- आज दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होने के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों की यात्रा सफल रहेगी, साथ ही उन्नति के मार्ग खुलते दिखेंगे। परिवार के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर- भूमि-वाहन खरीदने के लिए दिन उत्तम है। व्यवसाय में बनाई नई योजना से लाभ होगा। पार्टी में दोस्तों के साथ आनंद लेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। साथी से बहस हो सकती है, गुस्से पर काबू रखें। मिर्च-मसालेदार भोजन से परहेज रखें।

कुंभ- परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की बातों में आने से बचें, अपने बुद्धि बल से काम लें। नौकरी वालों के लिए आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा। शारीरिक कष्ट दूर होंगे।

मीन- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जिस भी काम को करना चाहते हैं, उसकी पहले रणनीति तैयार करें। सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बदलते मौसम को ध्यान में रखकर खानपान करें।

PunjabKesari kundlitv

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!