Tarot Card Rashifal (20th may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 May, 2023 07:42 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कामकाज से जुड़ी बड़ी चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन आप उसे तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस काम से प्रभावित होंगे,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कामकाज से जुड़ी बड़ी चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन आप उसे तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के योग हैं। ग्रह क्लेश खत्म होगा। विवाद में पड़ने से बचें। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

वृष- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनेस वालों को बातचीत करते वक्त वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक विवादों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

मिथुन- आज दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहने वाला है। पुश्तैनी संपत्ति से अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क- नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो रास्ते खुलेंगे। मौजूदा बिजनेस में फायदा होगा। परिवार के साथ आपसी मन-मुटाव हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

सिंह- नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर होने के योग हैं, इससे आपको फायदा होगा। बिजनेस कर रहे हैं तो ज्यादा सावधान रहना होगा। लेन-देन में मुश्किलें आ सकती हैं। मेहमानों का आना होगा। थोड़े समय के लिए साथी से दूरी बनी रहेगी। पुरानी कोई बीमारी खत्म होगी।

कन्या- आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। कामकाज में नई जिम्मेदारियां जल्द ही मिलने के आसार हैं। बेरोजगार हैं तो मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

तुला-
आज का दिन सामान्य रहेगा। मन किसी बात को लेकर उत्साहित होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ेगा, परेशान होने के बजाए धैर्य बनाए रखना होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। थकान बढ़ सकती है।

वृश्चिक- महिलाओं को करियर की वजह से तनाव हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई संबंधित उपलब्धि मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमकेगी। भूमी अथवा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। गले की खराश तकलीफ का कारण बनेगी।

धनु- कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर काम करना होगा। व्यापार में किये हुए निवेश से मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्वार्थ की भावना आ सकती है। परिवार में वाद-विवाद होने के आसार हैं। सिर दर्द की समस्या बनी रहेगी।

मकर- लोगों की मदद से बिजनेस व्यवस्थित होगा। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले कागजात की पड़ताल जरूर करें। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। मेडिकल से जुड़े लोगों को अपने काम के अलावा अन्य बातें आकर्षित कर सकती हैं। छात्रों को परीक्षा से राहत मिलेगी।  

कुंभ- नौकरी और बिजनेस में रुकी योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। बहुत अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप करने के लिए दिन ठीक नहीं है। वर्क फ्रॉम होम वालों को दिक्कत होगी। एलर्जी दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

मीन- नौकरी और बिजनेस में नई शुरुआत के लिए दिन उचित है। अपनी कार्यप्रणाली किसी से शेयर न करें, वरना आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और ले सकता है। छात्र विदेश जाकर नौकरी करने का प्लान बना सकते हैं। परिवार में खुशहाली आएगी। घुटनों में तकलीफ रहेगी।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!