Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Oct, 2023 07:21 AM
मेष- आज का दिन आपके हक में रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी संभव है। कार्यक्षेत्र में कोई अधिकारी गुड न्यूज सुना सकता है। दोस्तों की तरफ
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन आपके हक में रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी संभव है। कार्यक्षेत्र में कोई अधिकारी गुड न्यूज सुना सकता है। दोस्तों की तरफ से सरप्राइज पार्टी मिलेगी। छात्रों के लिए समय काफी हद तक सही रहेगा। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
वृष- आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी सही रहेगा। आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। छात्र पढ़ाई पर खास ध्यान दें। मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। हल्का-फुल्का खांसी-जुकाम परेशान कर सकता है।
मिथुन- आज पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। किसी बड़े आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो जोड़ों में दर्द रह सकता है। आज का काम कल पर टालने से बचें। परिवार में समय ठीक-ठाक रहेगा।
कर्क- आज बहुत सी गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर खटास पैदा हो सकती है। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी लेने से बचें। युवाओं को छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में किसी खास से व्यक्ति से मुलाकात फायदा दिलाएगी। व्यापार के मामले में कान के कच्चे न बनें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। छात्र परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। कोई अहम फैसला लेने से पहले बड़ों से मशवरा अवश्य लें।
कन्या- आज का दिन बहुत मनोरंजक तरीके से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन जंक फूड से थोड़ा परहेज करें।
तुला- आज घर की सुख-सुविधाओं पर ज्यादा जोर देंगे। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। व्यापार से जुड़ा आर्थिक लेन-देन ध्यान से करें। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया नाम कमाएंगे। मानसिक परेशानी परेशान कर सकती है।
वृश्चिक- आज व्यापार में बहुत सी नई चीजें सीखने को मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। काम के साथ-साथ परिवार के लिए समय भी निकालें। युवा करियर के लिए नई प्लानिंग करेंगे। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा।
धनु- आज कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। मित्रों के साथ सुखद पल बिताएंगे। निजी मामले में किसी को दखलंदाजी न करने दें। युवा वर्ग नए काम की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करेंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
मकर- आज ऑफिस में आपकी लोकप्रियता चरम सीमा पर होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति की संभावना है। छात्रों की मेहनत उन्हें लाभदायक परिणाम प्रदान करेगी। सामाजिक दायरा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। बाल झड़ने की समस्या तंग करेगी।
कुम्भ- आज आपकी मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं I छात्र उच्च पढ़ाई के लिए घर से दूर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। व्यापार की मीटिंग में प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
मीन- आज जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रहेगी।