Tarot Card Rashifal (4th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Apr, 2024 06:49 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता के साथ अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में होने से राहत की सांस लेंगे।

तुला- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ मिलेगा। संतान की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। सिर में भारीपन बना रहेगा।
 
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से किए वादे को समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। मनचाहे साथी से प्रपोजल मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

धनु- बिजनेस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। घर खरीदने का सपना पूरा होगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आर्थिक मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। घर में डेकोरेशन करवाने के लिए अपने परिवार के साथ बातचीत करेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। इस राशि के युवाओं में एक नया जोश देखने को मिलेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के युवा घर के कामों में माता का सहयोग करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।  
 
कुंभ- ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद मिलेगी। व्यापार कर लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर बातचीत कर सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े किसी प्रोजेक्ट का काम पूरा होगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!