Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Apr, 2026 01:33 AM

मेष- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम की वजह से विदेश यात्रा करनी पड़
मेष- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम की वजह से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र पढ़ाई में आ रही समस्या को हल करने के लिए गुरुजनों की मदद लेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।
वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करेंगे। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ दिखाई देगा।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए आर्थिक पक्ष से अच्छा रहने वाला है, पुराने लाभ में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिल सकती। दूसरों के झगड़े में न पडे़ं।
कर्क- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग लंबे समय से मकान या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। जीवनसाथी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
सिंह- सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान बन सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी व निवेश में इच्छा पूरी होनी की संभावना है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति देने वाला रहेगा। पूरा ध्यान इनकम सोर्स बढ़ाने में लगाएं। जीवनसाथी और परिवार से पूरी मदद मिलेगी। थोड़ा समय अपने आराम के लिए निकालें।
तुला- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बदलाव करने की योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात रोमांचित करेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। बदहजमी और गैस की समस्या से निजात पाने के लिए खानपान संयमित रखें।
धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे। किसी परिजन के आने से परिवार में तनाव रहेगा। खान-पान को लेकर सावधान रहें।
मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के छात्र पढ़ाई को लेकर बिजी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों को अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। माता-पिता से परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।
मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी और परिवार से पूरी मदद मिलेगी। थोड़ा समय अपने आराम के लिए निकलना भारी पड़ेगा।