Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 May, 2026 01:22 AM

मेष- कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे
मेष- कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे।
वृष- अधिकारियों से मिला सहयोग आज उत्साह को बढ़ाएगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
मिथुन- आज दिन अच्छा रहेगा। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। धन से सम्बन्धित परेशानियों का निवारण होगा।
कर्क- बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर प्लान बनायेंगे। सभी परेशानियां दूर होंगी।
सिंह- आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। दिन अच्छा रहेगा।
कन्या- अपने बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
तुला- आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा अगर आप किसी से प्यार करते हैं या उसे पसंद करते हैं, तो अपनी दिल की बात कह दें ।
वृश्चिक- आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो करियर के लिए मददगार रहेंगे। परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। अपने हर काम में सफलता मिलेगी। कुछ नए दोस्त बनेंगे। कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिलेंगे।
धनु- आज मेहनत के बल पर धन की प्राप्ति होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यवसाय में किसी रिश्तेदार के सहयोग से फायदा होगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे।
मकर- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी काम के पूरे होने पर आपके साथ ही आपके परिवार को भी प्रसन्नता होगी।
कुंभ- कम्यूनिकेशन से जुड़े छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। किसी टॉपिक को समझने के लिए दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मीन- आज रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।