Tarot Card Rashifal (11th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 May, 2026 01:27 AM

tarot card rashifal

मेष- आज धन प्राप्ति के सुगम मार्ग मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। धार्मिक

मेष- आज धन प्राप्ति के सुगम मार्ग मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, पाठ-पूजा में मन लगेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। 

वृष- आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार में आपका कोई करीबी काम को खराब करने की कोशिश कर सकता है। युवा किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले एक बार सोच-विचार जरूर कर लें।

मिथुन- काफी दिनों से जिस काम को लेकर चिंतित थे, वह आज पूरा होने की संभावना है। अच्छे प्रदर्शन की वजह से ऑफिस में वाहवाही के पात्र बनेंगे। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन परेशान हो सकता है। थकान की वजह से आलस्य रहेगा। 

कर्क- आज योग्यता के बल पर ऑफिस में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी। युवा मौज-मस्ती के चक्कर में जरूरी काम करने में असमर्थ रहेंगे। रिश्तेदारों कि व्यर्थ की बातों से मन परेशान रहेगा। 

सिंह- आज बिजनेस में डील को पक्की करने के लिए दूसरी पार्टी को मीठी-मीठी बातें करके अपनी तरफ खींच लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में खुशियां बनी रहेंगी।

कन्या- आज नए लोगों से मिलना लाभकारी साबित होगा। व्यापार में विशेष रूप से उन्नति होती हुई दिखाई देगी। छात्रों को परीक्षाओं में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। आंखों में दिक्कत के कारण सिर दर्द हो सकता है। 

तुला- परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएंगे। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से भी प्रेरणा लेंगे। इसके अलावा वेब डिजाइनर के लिए भी दिन उत्तम रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों की सैलरी बढ़ सकती है।  

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में किसी खास काम में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में अपनी योग्यता से बिगड़े काम भी बना लेंगे। छात्र खुद को साबित करने के लिए खूब मेहनत करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न करें।  

धनु- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। कारोबार में किसी कारणवश नुकसान उठाना पड़ सकता है, ध्यान रखें। छात्र परीक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

मकर- आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने को लिए हर संभव कोशिश करेंगे। छात्र किसी समस्या को लेकर टेंशन में रह सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। 

कुंभ- आज कारोबार में बड़े लोगों के साथ संपर्क लाभकारी साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आज काम करने का मन नहीं करेगा। युवाओं का मन किसी बात को लेकर चिड़चिड़ा रहेगा। घर की सजावट को बदलने की कोशिश करेंगे। सेहत में बदलाव संभव है।

मीन- आज का दिन उत्तम रहेगा, नाम और पैसा दोनों मिलेंगे। अच्छी इनकम के स्त्रोत बन सकते हैं। लोगों की मदद करके अपना पुराना एहसान उतारेंगे। युवा सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेंगे। परिवार में किसी मेहमान का आना होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!