Tarot Card Rashifal (13th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 01:08 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी के चाहने वालों को जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। अचानक से कारोबार में उछाल

मेष- आज भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी के चाहने वालों को जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। अचानक से कारोबार में उछाल देखकर मन बहुत प्रसन्न रहेगा। मानसिक बोझ से भी छुटकारा मिलता हुआ नजर आएगा।

वृष- आज कार्यस्थल पर आपका अनुभव फायदा दिला सकता है। साझेदारी में काम करने के लिए हामी न भरें। सामाजिक गतिविधियों की तरफ रुझान ज्यादा बढ़ेगा। परिवार में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। खांसी-जुकाम तंग करेगा।

मिथुन- आज निजी जीवन में चल रही कोई समस्या हल होने से राहत मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कर्क- आज ऑफिस की टीम को साथ लेकर चलेंगे तो ही फायदा मिलेगा। व्यापार में माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। युवाओं का समाज में साख-सम्मान बना रहेगा। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में शॉर्टकट न अपनाएं। किसी को न उधार दें न लें ।

सिंह- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। घरेलू मामले में माता-पिता की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। इस राशि की महिलाएं अपने साथी के साथ मूवी देखने जा सकती हैं।

कन्या- कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे मौके मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी संबंधित सारे मामले हल हो जाएंगे। हाथ में दर्द होने की संभावना है।

तुला-  किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। कान के कच्चे न बनें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ पाठ-पूजा की तरफ भी लगेगा। प्रेम-प्रसंगों में मधुरता बनी रहेगी। पुराना दर्द उभर सकता है।

वृश्चिक- आज अधिकतर काम सरलता से पूरे होंगे। काम पर फोकस बढ़ने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मन-मुटाव होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। बैलेंस्ड डाइट लें।

धनु- आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी खास की मदद मिल सकती है। ऑफिस में की गई मेहनत सफल साबित होगी। छात्रों को परीक्षा के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पैरों का दर्द भी सही होता हुआ नजर आएगा।

मकर- आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है। किसी के सामने अपने राज न खोलें। परिवार वालों को अपना नजरिया समझाने की कोशिश करेंगे। पैसों से संबंधित चिंता खत्म होगी। युवाओं को करियर को लेकर प्रयत्न बढ़ाने होंगे।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र के काम में सावधान रहने की जरूरत है। कारोबार के हर काम को बहुत ही मेहनत और लगन के साथ करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत खराब होने की संभावना है।

मीन- आज आर्थिक दशा को सही करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग आलस के कारण काम पर ध्यान नहीं देंगे। भरपूर मात्रा में घर के वरिष्ठों से प्रेम-प्यार मिलेगा। बिजी दिन से अपने लिए टाइम अवश्य निकालें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!