Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Jun, 2026 03:04 PM

मेष- आज पूरे हौसले के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की पहल करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की लॉटरी
मेष- आज पूरे हौसले के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की पहल करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की लॉटरी लग सकती है, प्रमोशन के चांस हैं। छात्र अधिकतर समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे। सेहत को सही करने के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में काम के साथ-साथ मनोरंजन का भी खूब आनंद लेंगे। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए परिवार वालों का समर्थन मिलेगा। युवा वर्ग किसी भी तरह का फैसला सोच-समझ कर लें। प्रेम विवाह करने के लिए परिवार की तरफ से हरी झंडी मिल सकती है।
मिथुन- आज कारोबार में कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डट कर सामना करें। सामाजिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई के बजाय सैर-सपाटों में लगा रहेगा। खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की पहल करेंगे। व्यापार में भरपूर तरीके से लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा। छात्रों के लिए दिन थोड़ा सा कठिन रहेगा। माता-पिता के द्वारा कही गई कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
सिंह- आज काम को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय कार्यक्षेत्र में बिताएंगे। कारोबार में धन संबंधित समस्या से राहत मिलेगी। युवा कोई भी बड़ा खर्चा सोच-समझ कर करें। परिवार वालों की कोई बात आपको आहत कर सकती है।
कन्या- आज आर्थिक हालात बेहतर होंगे, कोई बड़ा कर्ज उतारने की कोशिश सफल होगी। कार्यस्थल में कुछ जरुरी फैसले लेने पड़ेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक स्थान में बिताएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा लेकिन सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
तुला- आज मन थोड़ा अशांत रहेगा इसलिए कार्यक्षेत्र में काम से फ्री होकर एकांत में समय बिताएंगे। व्यापार की आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। पढ़ाई की उलझन को दूर करने के लिए दोस्त का सहारा लेंगे। परिवार में बिना बात का विवाद पैदा हो सकता है।
वृश्चिक- आज कार्यस्थल में आपकी राय बहुत ही महत्व रखेगी। व्यापार में अगर पार्टनर के साथ आपसी भागीदारी रहेगी तो ही सही रहेगा। युवाओं को नई जगह पर कुछ अलग सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर लंच या डिनर पर जा सकते हैं।
धनु- आज नौकरीपेशा लोगों के मन में बेवजह का तनाव चलता रहेगा। व्यापार के लिहाज से दिन तरक्की लेकर आएगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार के खर्चों में अधिकता देखने को मिलेगी। शरीर में थकावट बनी रहेगी।
मकर- आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ खास रहने वाला है, खुशखबरी सुनने को मिलेगी लेकिन व्यापार में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। युवा बेवजह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कोई नया वाहन या मशीन खरीदने की योजना बनाएंगे।
कुंभ- आज व्यापार में आर्डर समय पर पूरा न होने की वजह से मन थोड़ा विचलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों से जुड़ा काम अधिकारियों की सलाह के बिना न करें। छात्रों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा। बी.पी के मरीज डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाएं।
मीन- आज कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करते समय जल्दबाजी न दिखाएं नहीं तो खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। व्यापार के लिहाज से आज का दिन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले का फैसला आपके हक में आता हुआ दिखाई देगा।