Tarot Card Rashifal (11th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 10:27 AM

tarot card rashifal

मेष- आज दिखावे व प्रलोभन में आकर नुकसान कर बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में सही तरीके से नीति नियमों का पालन करेंगे। किसी भी

मेष- आज दिखावे व प्रलोभन में आकर नुकसान कर बैठेंगे। कार्यक्षेत्र में सही तरीके से नीति नियमों का पालन करेंगे। किसी भी तरह का निवेश करने में तेजी न दिखाएं। युवा वर्ग दूसरों के काम में टांग न अड़ाकर अपने काम पर ध्यान दें।

वृष- आज कुछ भी करने से पहले आंख और कान खोलकर रखें नहीं तो काम खराब हो सकता है। व्यापार को आगे ले जाने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। 

मिथुन- कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी, जो आपकी प्रमोशन के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। किसी बात को लेकर कोई निर्णय लें तो दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप से जुड़ी बातों में सुधार होगा।

कर्क- आज का दिन कुछ मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में काम को जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से कुछ अलग सी खबर सुनने को मिलेगी। युवा दूसरों के चक्कर में अपनी नैया को डुबा बैठेंगे।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में विनम्रता से काम करेंगे तो ही सफल होंगे। युवाओं को मनपसंद नौकरी मिलने की संभावना है। फोन के माध्यम से दोस्तों के साथ अपने मन की बात को शेयर करेंगे। वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।

कन्या- आज व्यापार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। ऑनलाइन काम करने वालों को फोन के माध्यम से कोई नई जानकारी मिल सकती है। युवा अपने काम की वजह से चारों और चर्चा में रहेंगे। पुराने रोगों से निजात मिलने की संभावना है।

तुला- आज आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे। अपनी पर्सनल बात किसी के साथ शेयर करने से बचें। पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। युवा किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूरी बना कर रखें।

वृश्चिक- आज ऑफिस में कोई मीठी-मीठी बातें करके आपसे अपना उल्लू सीधा करवा सकता है। युवाओं के द्वारा किया गया काम सबके सामने उभर कर आएगा। ठंडी व खट्टी चीजों से अपना परहेज करें, एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।  

धनु- आज सकारात्मक लोगों के साथ मिलने से मनोबल बढ़ेगा और मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों को परिवार से मंजूरी मिलेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। थोड़ा समय अपने आराम के लिए निकालें।

मकर- आज किसी वजह से कारोबार में भ्रांति जैसी स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस में जो भी लाभ होगा उसका योगदान आपको मिलेगा। काम में बिजी रहने के बावजूद भी मनोरंजन के साधन ढूंढ ही लेंगे। सेहत को लेकर समय मिला-जुला रहेगा।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके जख्म पर नमक छिड़कने की कोशिश करेंगे। अति उत्साह में किया गया काम मुश्किल में डाल सकता है। युवा करियर में तरक्की के रास्ते पर चलते हुए दिखाई देंगे। सेहत के प्रति संवेदनशील रहें।

मीन- आज के दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों पर पूरा ध्यान रखें। अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। गैस वाली चीजों का सेवन न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!