Tarot Card Rashifal (16th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 01:24 AM

tarot card rashifal

मेष- आज आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा अपने करियर को

मेष- आज आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा अपने करियर को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। बहुत दिनों बाद कजिन के साथ मुलाकात होगी। साथी का बदलता हुआ व्यवहार तंग कर सकता है।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने के कारण दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। युवाओं की दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बदलते मौसम से सावधान रहें।

मिथुन- आज का दिन बहुत ही मजेदार रहने वाला है। विद्यार्थियों को करियर में बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है। छात्रों को परीक्षा में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

कर्क- व्यापार में आज बहुत मुनाफा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परीक्षा में विद्यार्थियों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहन के बीच प्यार बना रहेगा। ज्यादा थकान की वजह से सिर में दर्द रहेगा।

सिंह- आज दिन बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। युवाओं को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रहा मन-मुटाव भी दूर हो जाएगा।

कन्या- आज काम को अंजाम देने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में बढ़ोतरी संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना बन रही है। संतान की सेहत को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। 

तुला- आज का दिन बहुत भाग्यशाली है। कोई नया काम शुरू करने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। युवा अपनी मुश्किलों से खुद ही निपटने का प्रयास करें।

वृश्चिक- आज आप अच्छे से अपने हर काम को अंजाम देंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में दिक्कतें रहेंगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर समझौता न करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बदलते मौसम के कारण हल्का बुखार रहेगा।

धनु- बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।ऑफिस के प्रोजेक्ट में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे थे, उनको खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। शरीर को हाइड्रेट न होने दें।

मकर- आज योग्यता के बल पर समाज में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों से उपहार मिलने की संभावना है।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में जल्द काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट का सहारा लेंगे। विदेश से जुड़े काम में मुनाफा देखने को मिलेगा। युवाओं को माता-पिता के मार्गदर्शन की जरुरत पड़ेगी। खान-पान में बदलाव की वजह से सेहत खराब रह सकती है।

मीन- आज का दिन बहुत ही शानदार व्यतीत होगा। आपके अच्छे व्यवहार को देख कर काफी लोग प्रभावित होंगे। छात्र परीक्षा के बढ़िया परिणाम पाकर अपनी खुशी को समेट नहीं पाएंगे। पति-पत्नी अपने बीच की समस्या को दूर करने में लगे रहेंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!