Tarot Card Rashifal (07 August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार की किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अटके कामों में गति आएगी।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार की किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अटके कामों में गति आएगी। छात्रों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलने वाली है। जो जातक कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।

मिथुन राशि वालों आज आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने के योग है। भाइयों के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। किसी खास मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि वाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। व्यापारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। सेहत के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा।  आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन हो सकता है। आज किसी से भी बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें, मुश्किल में पड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों आर्थिक मामले के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में भारी धन मुनाफा होने के आसार है। युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। सिर दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला राशि वाले करियर से जुड़ा कोई भी फैसला आज जल्दबाजी में न लें। आर्थिक लेन-देन के लिए समय अभी शुभ नहीं है। स्टूडेंट्स को मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। 

वृश्चिक राशि वालों आज संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी प्राप्त होने की संभावना है। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि वालों फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। सरकारी कामों में व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी में लिए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याएं कम होंगी। बच्चे व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों निवेश संबंधी कार्यों में गति आएगी। आने वाले समय में आपको बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनेगा।

कुंभ राशि वालों दिन की शुरुआत में व्यवसाय संबंधी कुछ परेशानियां सामने आएंगी। लेकिन शाम तक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। काम संबंधी हर फैसला समझदारी से लें। प्रेम संबंधों में किसी नए की एंट्री हो सकती है। सेहत आपकी बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

मीन राशि वालों आपकी लापरवाही के कारण सरकारी काम बनते बनते बिगड़ सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। पति-पत्नी एक दूसरे के लिए समय अवश्य निकालें, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!