Tarot Card Rashifal (11th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 01:03 AM

tarot card rashifal

मेष- आज आपके लिए योजनाओं को व्यवस्थित करने का समय है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और अप्रत्याशित खर्चों से बचने का प्रयास

मेष- आज आपके लिए योजनाओं को व्यवस्थित करने का समय है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और अप्रत्याशित खर्चों से बचने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें।

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिलने की संभावना है।  इस राशि के युवा किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। किसी की बातों में आकर अपने दोस्तों पर शक न करें। इस राशि के लवमेट को मुलाकात का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

कर्क- आज आपके पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। आपको कुछ नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से मिश्रित हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आपके मन को शांति देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आपकी सूझबूझ और धैर्य से आप उन्हें पार कर पाएंगे।

कन्या-  कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। मन को शांत करने के लिए शाम को मां के साथ मंदिर जाएंगे। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

तुला-  तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोग साथी की तलाश में रहेंगे।

वृश्चिक-  आज आपको अचानक लाभ या किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है लेकिन आपके पास समाधान खोजने की क्षमता होगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।

धनु- आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से कोई वाहन या प्रॉपर्टी लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। इस राशि के छात्रों को ऑनलाइन कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मकर- आज आपकी प्राथमिकता वित्तीय मामलों को लेकर होगी। बजट बनाने और खर्चों को नियंत्रित करने का सही समय है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें।

कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के युवा नौकरी को लेकर कोई कदम जल्दबाजी में न उठाएं। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान पर ले जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!