Tarot Card Rashifal (7th  September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 04:30 AM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन  शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन  शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भर रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। मन को शांत करने के लिए शाम को माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 

मिथुन- आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके नेतृत्व कौशल की तारीफ होगी। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। शाम के समय परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। 

कर्क- आज आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को सराहा जाएगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। तली हुई चीजों का सेवन न करें, नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है। 

सिंह- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी न हो। सिर दर्द से परेशान रहेंगे। 

कन्या- आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार की संभावना है। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के युवा किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। 

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। जो लोग लंबे समय किसी जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है।  

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। संतान के भविष्य को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकता है। साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत का खास ध्यान रखें। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे।  

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की प्रमोशन बहोने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!