Tarot Card Rashifal (9th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 09 Oct, 2026 01:29 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सोशल मीडिया के दौरान किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऑफिस में

मेष- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सोशल मीडिया के दौरान किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान की सेहत को लेकर फ्रिक बनी रहेगी। 

वृष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ परेशानी की वजह से पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों के माध्यम से किन्हीं खास लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। किसी करीबी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क- आज आप जल्दबाजी में आकर अपना काम बिगाड़ सकते हैं, सावधान रहें। छात्रों को पसंदीदा कोर्स में प्रवेश मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा।

सिंह- कार्यक्षेत्र में अनचाहे विवादों में पड़ने से बचें। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।     

तुला- आज कारोबार या नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। छात्र पढ़ाई से जुड़ी किसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए सीनियर्स की मदद लेंगे। सेहत के लिहाज से काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सुख-सुवाधियों में वृद्धि लेकर आने वाला है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले बहुत सोच-समझकर ही लें। ऑफिस में कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण थकावट बनी रहेगी।

धनु-  आज न चाहते हुए भी ऑफिस में सोच से ज्यादा काम करना पड़ेगा। सामाजिक कार्य करने के चाहवानों को किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। चलाक लोगों से दूरी बनाए रखें। आपकी किसी बात से रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

मकर- व्यापार में आज आपको अधिक से ज्यादा लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी और अच्छी कंपनी से कॉल आ सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी दिलचस्पी बनाएं रखेंगे।  

कुंभ- आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। नया मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। माता-पिता से भविष्य को लेकर कोई विशेष चर्चा कर सकते हैं।

मीन- आज व्यापार में किसी बड़ी डील को सहजता और धैर्य के साथ हैंडल करें। ज्यादा समय आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बिताएंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। युवाओं का रवैया उन्हें समाज में मान-सम्मान दिलवाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!