Tarot Card Rashifal (17th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 17 Nov, 2026 01:08 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज काम में सुस्ती के बावजूद भी आपका मन खुश रहेगा। दूर स्थान से शुभ और अनुकूल समाचार मिलेंगे। रिश्तेदारों से

मेष-  आज काम में सुस्ती के बावजूद भी आपका मन खुश रहेगा। दूर स्थान से शुभ और अनुकूल समाचार मिलेंगे। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।

वृष-  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय बहुत अच्छा है। लव पार्टनर के साथ अकेले में कुछ हसीन पल बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन- आज इस राशि के छात्र अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। किसी आवश्यक वस्तु के गुम होने की संभावना है। काम के साथ परिवार को समय देने में सफल रहेंगे।  

कर्क-  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। माता-पिता की और से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। कारोबार में हर कार्य बहुत ही सोच-विचार कर करेंगे। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में अनबन दूर होगी। भाई के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। साथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कन्या-  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी पक्की हो जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। परिवार में चल रहे तनाव से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे।

धनु-  आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। पिता के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते पर चर्चा करेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बदलाव की स्थिति के योग बन रहे हैं। फाइनेंस को लेकर समस्या दूर होगी। परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखेंगे। सेहत आपकी उत्तम रहेगी।

कुंभ-  रुके हुए काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। माता के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम और शिक्षा संबंधी निर्णय सफलता दिलाएंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। छोटी बहन की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए जिद कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!