Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Nov, 2026 01:03 AM

मेष- इस राशि के छात्र करियर को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने
मेष- इस राशि के छात्र करियर को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। सिर दर्द हो सकता है।
वृष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस होने की संभावना है। कारोबार का विस्तार करने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की कमी देखने को मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहना वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। माता के साथ अपने मन की कोई बात शेयर करेंगे। लवमेट अपने रिश्ते को लेकर परिवार वालों से बात कर सकते हैं। बैलेंस्ड डाइट लें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है।ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। काफी दिनों से किसी मनचाही चीज को लेने का विचार पूरा होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।
कन्या- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।
तुला- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्र जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार के साथ विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि वाले अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
धनु- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। घर में चल रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। शुगर के मरीज समय-समय पर जांच करते रहें।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कंपनी की तरफ से विदेश जाने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी पार्टी से अच्छा पद मिल सकता है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। बेवजह किसी के विवाद में पड़ने से बचें। व्यापार में बनती डील पर बिना वजह अड़चन आ सकती है। परिवार में चल रहे तनाव के कारण मन परेशान रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।
मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आप उत्साहित रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।