Tarot Card Rashifal (28thMarch 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 28 Mar, 2021 09:53 AM

tarot card rashifal in hindi

मेष- आपने अपने को रिश्तों के बंधन में बांध रखा है। जिस कारण आप अपने व्यक्तित्व को निखार नहीं पा रहे हैं। अपनी सोच का दायरा विस्तृत करें। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आपने अपने को रिश्तों के बंधन में बांध रखा है। जिस कारण आप अपने व्यक्तित्व को निखार नहीं पा रहे हैं। अपनी सोच का दायरा विस्तृत करें। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। 
उपाय- सफेद कपड़े में चंदन की लकड़ी बांधकर अपने पास रखें।

वृष- आज अपनी जिम्मेदारियों से भागना नुकसान दे सकता है। अपने सहयोगी का साथ आपको राहत देगा। व्यवसाय में स्थिरता की स्थिति रहेगी। पैरों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। 
उपाय- छोटी कन्याओं को अंगूर दें, लाभ होगा। 

मिथुन- आज ससुराल पक्ष से विशेष लाभ मिलेगा। बहन-भाइयों से किया गया धन का लेन-देन अच्छे परिणाम देगा। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। 
उपाय- सफेद कपड़े पहनें।

कर्क- आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। कार्यस्थल में तालमेल की स्थिति अच्छी रहेगी। काम करने में विशेष रुचि बनी रहेगी। पैसे की स्थिति सामान्य रहेगी। 
उपाय-चलते पानी में 400 ग्राम चीनी जल प्रवाह करें।

सिंह- आज आपको स्वभाव में गर्मी आ सकती है। भाषा पर नियंत्रण रखें। चापलूस किस्म के व्यक्ति का सानिध्य नुकसान देगा। आपका मन कहीं बाहर भोजन का भी हो सकता है।
उपाय- गरीब को भोजन करवाएं।

कन्या- आज परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेंगी। सारा दिन टेंशन फ्री रहकर बिंदास मौज-मस्ती करेंगे। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के के लिए दिन अच्छा है। 
उपाय- गाय को हरा चारा डालें।

तुला- आज किसी करीबी व्यक्ति से धन वापस मिलने की संभावना है। दिन का आरंभ वही पैसों के लेन-देन से होगा। अपनी पर्सनैलिटी पर धन खर्च होने की संभावना है। 
उपाय- मां शीतला के चरणों में बताशें चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन के योग हैं। व्यवसाय में दिन अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है।
उपाय- छोटी कन्याओं को खीर दें।

धनु- आज का दिन छात्रों के लिए शुभ रहेगा। छात्रवृत्ति मिलने के भी योग हैं। प्रतिभा में निखार आएगा। समाज में ख्याति बढ़ेगी। धन से जुड़े मामले थोड़ी चिंता देंगे। किसी गुणवान व्यक्ति का साथ मिलेगा।
उपाय- गंदी नाली में गुलाब के फूल बहाएं।

मकर- आज का दिन विदेश संबंधी कोई मामला अटक सकता है। पेपर वर्क करते समय विशेष सावधानी बरतें। ब्याज से धन आगमन के योग हैं। परिवार में चल रही कोई प्लानिंग सफल होगी।
उपाय- गोधली बेला में महालक्ष्मी के मंत्रों का उच्चारण करें। 

कुंभ- आज करियर में उछाल आएगा। अचानक से किसी रुके हुए काम का बन जाना खुशी देगा। किसी रूपवान व्यक्ति का साथ मिलेगा। धन संचय की लालसा बढ़ेगी।
उपाय- पंचमुखी हनुमान जी के चित्र को अपने पास रखें।

मीन- आज विदेशी मामलों में सफलता मिलेगी। आपके किसी प्रियजन की मदद से काम सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जिससे संबंधित लोगों के लिए दिन संघर्षपूर्ण रहेगा।
उपाय- गुलाबी रंग के कपड़े में हल्दी की कुछ गांठ बांधकर अलमारी में रखें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!