Edited By Jyoti,Updated: 10 Mar, 2019 01:15 PM
पैसा एक ऐसी चीज़ है, जिसकी ज़रूरत हर किसी को है ही। हर कोई इसी पैसे के लिए दिन-रात मेहनत करता है। परंतु इसे कमाना आसान नहीं है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
पैसा एक ऐसी चीज़ है, जिसकी ज़रूरत हर किसी को है ही। हर कोई इसी पैसे के लिए दिन-रात मेहनत करता है। परंतु इसे कमाना आसान नहीं है। कुछ लोग अपनी सारी उम्र मेहनत करते रहते हैं लेकिन उन्हें फिर भी पैसे का पर्याप्त प्राप्ति नहीं हो पाती। तो अगर आपके जीवन में भी कुछ ऐसी हो रहा है तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसा बताते हैं कि जिससे आपकी ये समस्या हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।
आप में से बहुत से लोगों ने सुना होगा कि हिंदू धर्म में कुल 33 कोटि देवी-देवताओं हैं। लेकिन किसी को नहीं पता होगा कि इन देवी-देवताओं का निवास कहां हैं। तो आपको बता दें इन 33 कोटि-देवताओं का वास गाय में होता है। यही कारण है कि गाय को हिंदू धर्म में बहुत महानता प्राप्त है। ज्योतिष की मानें तो गाय एक ऐसा जानवर है जिसमें सभी देवी-देवता समाए हुए हैं। तो आइए जानते हैं कि इनसे जुड़े कुछ ऐसे उपाय जिसे अपनाने से आपकी पैसों की कमी दूर हो सकती हैं।
ज्योतिष के अनुसार जीवन के सारे अभाव दूर करने लिए 33 कोटि देव एक जगह जहां निवास करते हैं यानि गाय की 11 दिन तक केवल 7 परिक्रमा करने से पैसों की समस्या खत्म हो जाती है।
धार्मिक शास्त्रों में अनेकों ऋषियों, संतों व महात्माओं ने इसकी महिमा के बारे में बताया है। आइए जानते हैं-
श्रीमद् भगवतगीता ग्रंथ में भगवान कृष्ण ने कहा है ‘धेनुनामसिम’ मैं गायों में कामधेनु हूं।
बाल गंगाधर तिलक ने कहा था, चाहे मुझे मार डालो पर गाय पर हाथ न उठाऊंगा।
याग्यवल्क कहते हैं- गाय के घी से हवन करने पर वातावरण की मलिनता यानि मैल खत्म हो जाती हैं।
ईसा मसीहा कहते हैं- एक गाय को मारना, एक मनुष्य को मारने से भी कई बड़ा पाप माना जाता है।
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव की सबसे प्रिय बिल्वपत्र की उत्पत्ति गाय के गोबर से ही हुई थी।
स्कंद पुराण में कहा गया है- ‘गौ सर्वदेवमयी और वेद सर्वगौमय है’।
स्वामी विवेकानंद के अनुसार गाय की परिक्रमा करने से संपूर्ण ब्रह्माण्ड की परिक्रमा का पुण्यफल स्वतः ही मिल जाता है।
इस ग्रह की वजह से लड़कियां बन जाती हैं Tomboy...(VIDEO)