आप का राशिफलः 09 सितंबर 2019

Edited By Jyoti,Updated: 09 Sep, 2019 08:52 AM

today horoscope in hindi

आज सोमवार ता॰ 09.09.19, भाद्रपद शुक्ल एकादशी पर चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाढा नक्षत्र में रहेंगे। इसके साथ ही आज परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाएगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज सोमवार ता॰ 09.09.19, भाद्रपद शुक्ल एकादशी पर चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाढा नक्षत्र में रहेंगे। इसके साथ ही आज परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाएगी। पद्म पुराण के अनुसार चतुर्मास के दौरान आने वाली एकादशी का महत्व देवशयनी और देवप्रबोधिनी एकादशी के समान है। इस दिन भगवान विष्णु चतुर्मास के शयन के दौरान करवट लेते हैं इसलिए देवी-देवता भी इनकी पूजा करते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन विष्णु भगवान की पूजा अति फलदायी मानी जाती है। तो अगर आप भी विष्णु कृपा पाना चाहते हैं तो अपनाएं आज आगे बताए गए खास उपाय। साथ ही पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां।

भाग्यांक- 9
शुभरंग- नारंगी
शुभदिशा- दक्षिण
राहुकाल- 07:40 से 09:12 तक, भद्रा 11:33 से 00:31 तक, रवियोग 06:07 से 08:37 तक
विशेष- परिवर्तिनी एकादशी व डोल ग्यारस

स्पेशल- आज परिवर्तिनी, जयझूलनी, पद्मा एकादशी व डोल ग्यारस मनाएंगे। इसी दिन कृष्ण का जलवा पूजन हुआ था व श्रीहरि ने शयन काल के दौरान करवट ली थी। आज के उपायों से सर्व दुख दूर होंगे, रोगों से मुक्ति मिलेगी, सर्व मनोकामना पूरी होगी, भाग्य परिवर्तन होगा। 

विशेष उपाय: शयन निद्रा में लीन श्रीहरि व बाल गोपाल का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। सफ़ेद चंदन की माला से विशेष मंत्र: ॐ गोविन्दाय नमः जपें। श्री भगवान पर ककड़ी का भोग लगाकर सफ़ेद गाय को खिलाएं, सर्व दुख दूर होंगे।

बर्थडे विशेष: राय व चावल सिर से वारकर कर्पूर से जला दें, रोगों से मुक्ति मिलेगी।

एनिवर्सरी विशेष: श्री भगवान पर नारियल चढ़ाकर किसी गरीब को दान करें, सर्व मनोकामना पूरी होगी।

विशेष टोटका: बांसुरी पर मोरपंख लगाकर श्रीभगवान पर चढ़ाएं, भाग्य परिवर्तन होगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!