Kundli Tv- कैसे मंगल जीवन को बनाएगा मंगलमय

Edited By Lata,Updated: 24 Jul, 2018 08:52 AM

मेष राशि वालों आज आपके विचार और योजनाएं लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेंगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह ज़रूर लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने के लिए अच्छा दिन है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपके विचार और योजनाएं लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेंगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह ज़रूर लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने के लिए अच्छा दिन है। आज अफवाहों से थोड़ा दूर रहें। आप अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घुमने जा सकते हैं। 
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 5

वृष राशी वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपने काम के प्रति आप डेडीकेटिड रहेंगे। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा का सौभाग्य आपको आज मिल सकता है। आज आपका थोडा ख़र्च बढ़ सकता है। आज आप अपनी फेमिली के साथ समय बिताएंगे। प्रोपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको शानदार सफलता दे सकता है। आज आप कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आज माता से आपके सम्बन्ध और ज्यादा मज़बूत होंगे। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी करा सकते हैं।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 9

कर्क राशी वालों अगर आप जल विभाग से जुड़ा कोई बिज़नेस कर रहे हैं तो धन लाभ हो सकता है। आज दोस्तों का सहयोग आपको मिलेगा। आंख बंद करके किसी दोस्त पर भरोसा न करें। शिक्षा के मामले में बच्चे को सफलता मिलेगी। आज आप धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

सिंह राशी वालों आज आय के कुछ नए स्रोत सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से भी धन लाभ होने की सम्भावना रहेगी। आर्थिक लाभ कमाने के लिए आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अपने प्रेमी को उनका कोई मनपसंद उपहार देना आपके रिश्तों को और अधिक मज़बूती देगा। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सफलता अवश्य मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए भी नए अवसर आएंगे। 
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 6

कन्या राशि वालों कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक स्तर पर मज़बूत होंगे। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे व आप राहत की सांस लेंगे। क़रीबी मित्रों और व्यापारिक सहयोगियों पर आंख मूंदकर विश्वास न करे। अगर आप सावधानी के साथ अपना पैसा लगाएं, तो आपके धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। आपमें साहस का स्तर अधिक रहेगा। आप आमदनी के नए स्रोत पैदा करने का प्रयास करेंगे जो आपके लिए अच्छा होगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल प्रोत्साहन या वेतन वृद्धि के रूप में मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर गुड न्यूज़ मिलने की सम्भावना है। जिनका सरकारी विभागों या अन्य किसी जगह जो पैसा फंसा हुआ है, उसकी पेमेंट आज हो सकती है। निवेश के लिए यह समय उत्तम चल रहा है। लॉटरी या सट्टे में पैसा लगाने से बचें तो बेहतर होगा। प्रतियोगी छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता बरक़रार रहेगी। लवमेट के साथ आज आप घुमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वाले उच्च शिक्षा तथा रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुपात में ज्यादा बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स को सरकारी परीक्षाओं में सफलता का पूर्ण योग है। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम अभी आता है तो अपेक्षा से बेहतर हो सकता है। मनोबल की वृद्धि तथा दूरदर्शिता आपके कैरियर के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर कर आपकी सफलता की संभावनाएं बढ़ाएंगी। मित्रों का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक सामान की खरीदारी में भी पैसे ख़र्च होंगे।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

धनु राशि वालों आज बच्चों को नई नौकरी इत्यादि मिलने से घर में आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। साथ ही परिवार के लिए कोई नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा, जिससे आपके ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके रिलेशन पहले से अधिक बेहतर होंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 8

मकर राशि वालों आप अपने परिवार और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद उठाएंगे। माता-पिता का सहयोग भी आपके साथ पूरा बना हुआ है। आपका साथी आपकी सफलता और ख़ुशी में अपना योगदान देना चाहता है तो उसका स्वागत कीजिए। एक दूसरे को खुश रखने के लिए आप उपहारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। फ़िटनेस के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी। जो लोग बीमारी से पीड़ित हैं, उनके स्वास्थ्य में निश्चित सुधार देखने को मिलेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 6

कुम्भ राशि वालों आज तकनीकी क्षेत्र में पढ़ने वाले जातकों के लिए समय खूब अनुकूल रहेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा, या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े है, उन्हें मेहनत कर पूर्ण तैयारी रखनी होगी। नौकरीपेशा जातक में अपने कौशल के बल पर तरक़्क़ी प्राप्त करेंगें। अपने सहकर्मियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे व आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के विदेश यात्रा के भी योग बने हुए हैं। किसी को धन उधार दिया है तो फिलहाल उससे वापिस मिलने की संभावना कम है।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 3

मीन राशि वालों यह समय छात्र वर्ग के लिए कड़ी मेहनत करने का है। शिक्षा में आपकी धीमी गति से प्रगति होगी। घर की शोभा बढ़ाने के लिए कुछ सुंदर वस्तुओं की ख़रीददारी संभव है लेकिन ज्यादा फ़िज़ूलखर्ची से बचें तो बेहतर होगा। तरोताज़ा रहने के लिए सैर-सपाटे पर जाएं। आज अपनी फेमिली के साथ शाम को डिनर पर जा सकते है। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा। यदि पैसों को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 5

नेवला बताएगा आपका मंगल-अमंगल (देखें VIDEO)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!