Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 Dec, 2023 07:36 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहू देव
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग समाज में परिवर्तन लेकर आना चाहते हैं। इनका स्वभाव क्रांतिकारी होता है। मूलांक 4 वाले जातक अच्छे राजनीतिज्ञ साबित होते हैं। ये लोग अपनी बात को हर तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें घमंडी तथा हठी समझ लेते हैं। मूलांक 4 वाले परिस्थितियों को भाप कर कार्य करने में निपुण होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। हालांकि बहुत बार देखा गया है कि मूलांक 4 वाले जातक अकस्मात ही चकित कर देने वाले कार्यों को अंजाम देते हैं और एकदम से अपने जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक हर पल को मौज मस्ती में जीने की सोचते हैं। इन लोगों के ऊपर संगत का असर बहुत जल्दी पड़ता है। परिवार को इनके कुसंगति में जाने का डर लगा रहता है क्योंकि ऐसा होने पर इनके जीवन की धारा ही बदल जाती है। इन लोगों को एक अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त हो तो मूलांक 4 वाले जातक अपने जीवन में काफी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। मूलांक 4 वालों का दिमाग काफी तेज होता है परंतु बहुत बार अपने मन भटकाव के कारण इन्हें शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। अन्यथा मूलांक 4 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो मूलांक 4 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इन्हें जीवन के हर पड़ाव पर अपने हर कार्य के लिए पैसा उपलब्ध हो जाता है। इन लोगों को बहुत बार पैसा बेकार में व्यय करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आधुनिक तकनीक को अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने का यह शेष दिन आपके लिए कार्यभार लेकर आया है, धैर्य के साथ चीजों को संभालने की कोशिश करें।
हालांकि वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय दांपत्य जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। उतावलेपन में आकर अपने काम को न बिगाड़े। मई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में निवेश करने का विचार बनाएंगे। जून के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी को अपना भेद न बताएं। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सीनियर का साथ मिलेगा। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में लेखन और प्रकाशन से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अक्टूबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। नवंबर के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। फिटकरी से दांत साफ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। गणेश भगवान की आराधना करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com