Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2020 07:05 AM
आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक प्रायः कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिन के स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक प्रायः कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं। इन लोगों की जानकारी का क्षेत्रफल बहुत विस्तृत होता है। मूलांक 4 वाले जातक हमेशा चौंकाने वाले कामों को करके अपने आस-पास के लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं। इन लोगों के साथ मुख्यतः सब कुछ अकस्मात ही होता है, फिर चाहे वो अच्छा हो या बुरा। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष कोई प्रेम सम्बन्ध जीवन में दस्तक दे सकता है।
इसी के साथ साथ आपको सलाह है कि किसी भी प्रकार के शक व शंका को अपने रिश्तों में स्थान न दें। अगस्त व सितम्बर का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह के बाद भाग्योदय के योग बनते हैं। अक्टूबर के माह में यात्राएं सम्भव हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अकस्मात कोई धन लाभ हो सकता है। नवम्बर के माह में कार्यभार बढ़ सकता है। दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्यों को पूर्ण विराम देना ही समय के अनुकूल रहेगा।
वर्ष 2021 के शुरुआत में कार्यों की अधिकता की वजह से चीज़ें अव्यवस्थित महसूस होंगी। हालांकि मार्च के समय तक सब ठीक होता हुआ प्रतीत होगा। अप्रैल का समय नई नौकरी के आवेदन के लिए शुभ है। सरकार से लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। जून के समय में शिक्षा व अध्ययन के लिए समय अनुकूल है। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लाल रुमाल अपने पास रखें।
भाई-बहनों के साथ विवाद न करें।
किसी जरूरतमंद को कम्बल दान करें।
सरस्वती मां की वंदना करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in