Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2020 07:48 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये किसी के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करते न ही इन्हें स्वयं के कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद होता है। मुख्यतः मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष उनका ज्यादातर ध्यान पारिवारिक मुद्दों के इर्द गिर्द लगा रहेगा। जीवन में हर पहलू की अपनी एक अहमियत है व उन सब में सामंजस्य स्थापित करना ही एक सुखी जीवन का आधार है। अगस्त व सितम्बर का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। विवाह के बाद शुभ योग बनते हैं। अक्टूबर के माह में माता पक्ष की ओर से मन चिंतित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने पर बेहतर है कि आपस में बात करके परिस्थितियां को सुलझाया जाए। दिसम्बर के महीने में भाइयों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
वर्ष 2021 में जनवरी से मार्च तक का समय सामान्य रहेगा। सावधानी व सतर्कता से आगे बढ़ें। अप्रैल के माह में घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। मई के महीने में कार्यभार के चलते मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जून का महीना शिक्षा व अध्ययन के लिए उत्तम है परंतु कारोबार में किसी बड़े निवेश की योजना न बनाएं। जुलाई के महीने में घर के बड़ों की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
काली उड़द की दाल का दान करें।
साफ-सुथरे वस्त्र पहनें।
दही को मंदिर में दान दें।
जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों को अच्छा रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in