आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Feb, 2021 05:04 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 20 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही कोमल स्वभाव वाले होते हैं। इन लोगों के व्यवहार में

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 20 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही कोमल स्वभाव वाले होते हैं। इन लोगों के व्यवहार में गंभीरता और रूखापन देखने को नहीं मिलता। ये लोग सबसे हंस कर बातें करते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी अपनापन बना बैठते हैं और उनकी हर तरीके से मदद करने को तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत भावुक होते हैं। ये छोटी से छोटी बात को भी दिल पर ले लेते हैं और परेशान हो जाते हैं। इन्हें दूसरों को किसी काम के लिए न कहना नहीं आता। मूलांक 2 वाले जातकों का मन बहुत चंचल होता है। ये लोग अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 2 वालों में हर परिस्थिति और हर माहौल के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता होती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन्हें बहुत बार अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले छात्र शिक्षा को अच्छी एकाग्रता के साथ ग्रहण करते हैं।
PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है  इस वर्ष आपको अपने अधूरे कार्य पूरे करने की कोशिश करनी चाहिए। छोटे भाई-बहनों के साथ व्यर्थ का विवाद न करें। फरवरी के महीने में आपकी भावुकता बढ़ सकती है। भावनाओं में आकर किसी को कुछ ऐसा न कहें, जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि होगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। समय का सदुपयोग करें। अप्रैल के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। मई के महीने का समय व्यापार और कारोबार के लिए अच्छा है। आपको कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की क्रोधवश कही गई बात को मन से लगाकर न बैठें अन्यथा आपको मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। जून के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आप घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जुलाई के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। माता के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। अगस्त के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। सितंबर के महीने में आप में क्रोध बढ़ सकता है। हर छोटी बात पर गुस्सा करना परिस्थितियों को बिगाड़ देगा। अक्टूबर के महीने का समय शुभ है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो घर के बड़ों की सलाह लेकर किया जा सकता है। नवंबर के महीने में किसी प्रकार के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच- समझ कर लें। दिसम्बर के महीने का समय शुभ है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम बनेंगे।

PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

काले और नीले रंग का परहेज करें।

पीपल के वृक्ष पर जल दें।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

दूध और चावल का दान न करें।

सूर्य को जल दें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!