Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Aug, 2022 09:49 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग हृदय से बहुत कोमल और मृदुभाषी होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं और उन्हें अपना बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों को दूसरों के दुख से भी दुख होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात परेशान कर जाती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों का भला सोचते हैं। ये लोग कभी भी किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। हर संभव कोशिश करके दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक कभी किसी को किसी काम के लिए ना नहीं कह पाते, जिसके कारण ये लोग खुद बहुत बार परेशानी में पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन लोगों की रचना और कला भी उत्तम होती है। इन लोगों को एक अच्छे रचनाकार, साहित्यकार, कवि इत्यादि के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अपनी शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो इन लोगों की एकाग्र शक्ति काफी मजबूत होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंता में बीतेगा। कारोबार संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ धार्मिक यात्राओं के भी योग बनते हैं। इस वर्ष आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। कोई गुप्त विद्या सीखने के लिए मन बना सकते हैं। अगस्त के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन अधिक खर्च होगा, सोच- समझकर निवेश करें। सितंबर के महीने में पैरों का दर्द और कमर का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है, सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में चल रही परेशानियों के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। नवम्बर के महीने में बेकाबू होकर परिस्थितियों को अपने विरुद्ध न करें, अपने क्रोध पर काबू रखें। संयम से काम लेने का समय है। दिसंबर के महीने में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे परंतु जोश-जोश में कहीं भी अधिक निवेश न करें, अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बनाएंगे परंतु कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। फरवरी के महीने का समय दोस्तों के साथ कुछ सलाह-मशविरे में बीतेगा, हालांकि काम को वास्तविकता का रूप देने में समय लगेगा। मार्च के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। अप्रैल के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। छोटी बहन के साथ अनबन हो सकती है। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की और बढ़ोतरी के योग बनते हैं। बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। जून के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल कर आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय बड़ों की सलाह लेकर करें।
उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले-सफेद तिल जल प्रवाह करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। चांदी के आभूषण धारण करें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। सूर्य को जल दें। गायत्री मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हल्दी का तिलक लगाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com