आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Mar, 2023 08:08 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग विदेशी शिक्षा प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आपका मन काम में कम लगेगा, यथासंभव मेहनत करके परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करें। मई के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जून के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। अपने मन में लालच को स्थान न लेने दें। जुलाई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगस्त के महीने में बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। सितंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ हो सकता है। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कामकाज में कुछ परिवर्तन आएंगे। कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। फरवरी के महीने में निजी सुखों में वृद्धि होगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Trending Topics

India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!