आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Mar, 2023 09:20 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। वाहन खरीदने के भी योग बनते हैं। मार्च के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, हालांकि अपने क्रोध पर काबू रखें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी। मई के महीने में नकदी धन खर्च होगा। जून के महीने में अपनी सेहत का ख्याल रखें, गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी विदेशी ज्ञान को प्राप्त करने का मन बना सकते हैं। जुलाई के महीने में बेकार के वहम से दूर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर भी लगाना पड़ सकता है। अगस्त और सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपके भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में यात्राएं लाभदायक रहेंगी। धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नवंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागीदार बन सकते हैं। दिसंबर के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग ज्यादा सक्रिय रहेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। फरवरी के महीने में आपके विचार में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है, कुछ अनचाहे खर्चे मासिक बजट खिला सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इत्र का इस्तेमाल करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Test Innings
Australia

301/3

India

Australia are 301 for 3

RR 3.71
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!