आज का राशिफल 13 दिसंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 13 Dec, 2025 07:26 AM

ank jyotish rashifal

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज घर की सुविधा और रख-रखाव पर धन व्यय करेंगे।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज घर की सुविधा और रख-रखाव पर धन व्यय करेंगे। फर्नीचर, सजावट या आवश्यक घरेलू वस्तुओं की खरीदारी पर ध्यान जायेगा। यह खर्च न केवल घर के माहौल को सुंदर बनाएगा, बल्कि आराम और सुविधाओं में भी वृद्धि करेगा।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना बेहतर होगा। नौकरी बदलने, व्यापार में नई साझेदारी करने या कार्य की दिशा बदलने का समय अनुकूल नहीं है। माता का ख़राब स्वास्थ्य आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज परिवार में किसी धार्मिक आयोजन, पूजा-पाठ का कार्यक्रम बनेगा। यह आयोजन घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण तथा आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण हो जाएगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कार्य का भार अधिक महसूस होगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए ओवरटाइम करने की स्थिति बन सकती है। आज किया गया यह अतिरिक्त प्रयास आगे चलकर शुभ परिणाम, प्रशंसा या लाभ के रूप में लौटकर आएगा।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आज निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। दूसरों के सुझाव आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकते हैं, लेकिन अत्यधिक विश्वास करने के बजाए अपने निर्णयों को प्राथमिकता देना ही लाभकारी रहेगा।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज बजट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अनावश्यक ख़र्च या दिखावे में होने वाली व्यय वृद्धि आगे चलकर आर्थिक दबाव का कारण बन सकती है। खर्चों को आवश्यकता के अनुसार सीमित रखें और योजनाबद्ध तरीके से धन का उपयोग करते हुए आर्थिक संतुलन बनाए रखें।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज संतान को मिली किसी उपलब्धि या सफलता से परिवार में गर्व और उल्लास का वातावरण निर्माण होगा। उनकी मेहनत और सकारात्मक प्रगति आपको संतोष, प्रसन्नता और आशीर्वाद देने की भावना से भर देगी।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज निष्ठा और समर्पण से काम करने की सलाह दी जाती है। दायित्वों का गंभीरता से पालन करने से जल्दी ही कोई सम्मानजनक उपलब्धि, पदोन्नति या प्रतिष्ठा प्राप्त होने की सम्भावना बनती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विषम परिस्थितियों में स्वभाव की सहजता और सौम्यता आपको सही दिशा देगी। आवेश या जल्दबाजी में लिया गया कोई कदम परेशानी बढ़ा सकता है। शांत मन से स्थिति को समझ कर आगे बढ़ें, यही तरीका आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!