आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 May, 2023 07:46 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहू देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर और  कुशाग्र होते हैं। ये लोग हमेशा हर कार्य को जल्दी से करने की कोशिश करते हैं। जिसके लिए कोई भी शॉर्टकट अपनाने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक किसी भी प्रकार की पुरानी सोच अथवा रूढ़िवादी मान्यता को नहीं मानते। ये लोग हर काम को नए तरीके से करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों का दिमाग हमेशा नई-नई चीजों की इन्वेंशन में लगा रहता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो इन लोगों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की सोच पर कोई अंकुश नहीं होता। ये लोग हमेशा जन सामान्य से अलग सोच रखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं को नहीं मानते। उन्हें बदलने के लिए कोशिश करते रहते हैं, जिसके कारण इन्हें हर कदम पर समाज और परिवार की असहमति का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातक हर काम को मन लगाकर शुरू करते हैं परंतु इनका मन एक जगह पर टिक नहीं रह पाता, जिसके कारण कभी एक तो कभी दूसरा काम करते हैं। इन लोगों के विचारों और जीवन में स्थिरता का अभाव होता है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। इस साल आपको यात्राओं से लाभ होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अपनी योजनाओं के लिए आपको मार्ग मिलते नजर आएंगे। मई के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी इस समय में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जून के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी। जुलाई के महीने में अपने काम को जल्दी पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में आप के भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में किसी काम के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। नवंबर के महीने का समय थोड़ा सूझ-बूझ के साथ बिताएं। आपके लिए गए निर्णय ही परिणामों का कारण बनेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। दिसंबर के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए काम में बड़ा निवेश न करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में छोटे भाइयों के साथ अन-बन हो सकती है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना बनती है। मार्च के महीने में कार्यक्षेत्र पर अधिकारियों के साथ किसी बात पर असहमति का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में किसी को कोई वायदा न करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते की सेवा करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!