आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Dec, 2023 07:17 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 दिसंबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदाचारी एवं सुविचारों वाले होते हैं। ये

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 दिसंबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सदाचारी एवं सुविचारों वाले होते हैं। ये लोग सात्विक तथा धार्मिक स्वभाव के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपनी परंपराओं का सम्मान करते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करते हैं। सत्यवादी एवं न्याय प्रिय होते हैं। ये लोग किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। ये लोग स्वाभिमानी एवं ईमानदार होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत मेहनती और संघर्षशील होते हैं। ये लोग जिस बात को ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं। मूलांक 3 वाले बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। बहुत बार अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने हेतु ये लोग अपने निजी जीवन को नजरअंदाज कर देते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः मूलांक 3 वाले लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन लोगों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, मार्गदर्शक के रूप में भी सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक अच्छे विचारों वाले, दूरदर्शी तथा अनुभवी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक प्रतिभाशाली एवं बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर बात को बहुत जल्दी समझ जाते हैं। इन लोगों में उम्र से ज्यादा अनुभव एवं समझदारी देखने को मिलती है। जिसके कारण लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों के साथ नरमी से पेश आते हैं। ये अपना फैसला कभी दूसरों पर नहीं थोपते। दूसरों के साथ जबरदस्ती करना इनके स्वभाव में नहीं आता।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल टेक्नोलॉजी और रिसर्च से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे परंतु अपने मन को किसी गलत रास्ते पर भटकने से रोके। इस वर्ष आपको बहुत से अकस्मात काम होते नजर आएंगे। दिसंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। यात्राओं के योग बने रहेंगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। मेहनत से किए हुए कार्य अवश्य सफल होंगे। मई के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, परंतु अपने बल का गलत प्रयोग न करें। जून के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिलेगा। जुलाई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगस्त के महीने का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में विदेशी शिक्षण शैली अपनाने का मन बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में कला और नृत्य से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। कोई अनैतिक काम न करें। कुत्ते की सेवा करें। यथा संभव चांदी के आभूषण धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!