आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jan, 2024 08:34 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी जीवन की तरफ ज्यादा ध्यान लगा रहेगा। अपनी इच्छाओं पर पैसा खर्च करेंगे। वाणी पर थोड़ा अंकुश लगाएं अन्यथा रिश्तों में खटास उत्पन्न होने की संभावना भी बनती है। जनवरी के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने की योग बनते हैं। फरवरी के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा और काम इकट्ठे होते चले जाएंगे। मार्च के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेंगे। मई के महीने में भावनाओं के घेरे में फंसे रहेंगे। मन थोड़ा विचलित रहेगा। जून के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। जुलाई के महीने में किसी वहम के कारण अपने रिश्तों में खटास न आने दें। फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में कामकाज में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं। सितंबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी का साथ प्राप्त होगा। अक्टूबर के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। नवंबर के महीने में कुछ खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ- सुथरे कपड़े पहनें। कानों में सोना धारण करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। मां लक्ष्मी की आराधना करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। इत्र का इस्तेमाल करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!