आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Feb, 2024 08:11 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इनके मुख मंडल पर सुंदर कांति होती है। मूलांक 6 वालों का स्वभाव काफी हंसमुख और हास्य विनोद प्रिय होता है। लोग इनसे मिलना और बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। इन लोगों का विपरीत लिंगी की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों का मन मोह लेते हैं। इन लोगों का सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण होता है। मूलांक 6 वाले जातकों को हर सुंदर चीज आकर्षित करती है। अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण और ब्रांडेड चीजें खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। फैशन, डिजाइन, चमक-धमक इन्हें बहुत प्यारी होती है। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रख-रखाव पर काफी ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रचना, कला, फैशन, डिजाइन, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। आय के नए साधन प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। लड़ाई-झगड़े के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। मार्च के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने में मां के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। मई के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं। जून के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। अगस्त के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। नवंबर के महीने में मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। तांबे के लोटे में साबुत हरी मूंग की दाल भरकर जल प्रवाह करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!